×
ODI World Cup 2027 से पहले लगा झटका, बारिश ने बिगाड़ दिया सारा खेल

ODI World Cup 2027 से पहले लगा झटका, बारिश ने बिगाड़ दिया सारा खेल

वनडे विश्व कप 2027 अगले साल खेला जाएगा, लेकिन इससे पहले टीमों की तैयारी शुरू हो चुकी है। अभी वर्ल्ड कप में करीब डेढ़ साल का वक्त है, लेकिन कुछ टीमों को लेकर सस्पेंस है कि वे इसमें खेल पाएंगी कि नहीं। ऐसी ही एक टीम वेस्टइंडीज है, जो अब तक दो बार इस ​ट्रॉफी को अपने नाम कर चुकी है, लेकिन इस बार के आईसीसी टूर्नामेंट से पहले टीम संकट में नजर आ रही है। इस बीच टीम के दो वनडे मैच बारिश के कारण रद हो गए, इससे टीम को करारा झटका लगा है। 

आईसीसी वनडे रैंकिंग में वेस्टइंडीज की टीम दसवें नंबर पर

आईसीसी की ताजा वनडे रैंकिंग पर नजर डालें तो पता चलता है कि वेस्टइंडीज की टीम यहां दसवें नंबर पर है। अगर टीम अगले साल मार्च तक यहीं रही तो फिर वेस्टइंडीज की टीम आईसीसी वनडे विश्व कप के लिए डायरेक्ट क्वालीफाई नहीं कर पाएगी। उसे क्वालीफायर खेलना होगा, जो​कि एक कठिन रास्ता है। टीम की रेटिंग अभी 73 की है और टीम बांग्लादेश से भी नीचे है, जो कि टीम के लिए दिक्कत की बात है। 

वेस्टइंडीज बनाम श्रीलंका वनडे सीरीज के दो मैच बारिश के कारण नहीं हो पाए

श्रीलंका की टीम इस वक्त वेस्टइंडीज के दौर पर है। सीरीज का पहले मुकाबले में श्रीलंका ने वेस्टइंडीज को 41 रन से पीटकर पीछे कर दिया था। हालांकि तीन मैचों की सीरीज थी, इसलिए उम्मीद की जा रही थी कि वेस्टइंडीज की टीम वापसी करेगी और सीरीज जीतकर अपनी आईसीसी रेटिंग में भी इजाफा करेगी, लेकिन बाकी बचे दोनों मैच बारिश की भेंट चढ़ गए। यानी श्रीलंका ने 1.0 से सीरीज अपने नाम कर ली। 

वेस्टइंडीज को पहला मैच हारने के कारण एक रेटिंग प्वाइंट का हुआ नुकसान

जब इस वनडे सीरीज का आगाज हुआ था, उससे पहले वेस्टइंडीज की आईसीसी रैंकिंग 74 की थी, वहीं श्रीलंका की रेटिंग 96 की थी, जो कि इस वक्त रैंकिंग में छठे नंबर पर है। अब की बात करें तो वेस्टइंडीज की रेटिंग एक अंक घटकर 73 की रह गई है, वहीं श्रीलंका की 96 की है। हालांकि अभी श्रीलंका का दौरा जारी रहेगाा। वनडे के बाद अब दोनों टीमें टी20 इंटरनेशनल में आमने सामने होंगी। इसमें भी तीन मैच खेले जाएंगे। 

वेस्टइंडीज की टीम के लिए आगे का रास्ता काफी कठिन

आपको बता दें कि अगले साल होने वाले विश्व कप के लिए आईसीसी रैंकिंग की टॉप 8 टीमें सीधे क्वालीफाई कर जाएंगी। साउथ अफ्रीका इसकी मेजबानी कर रहा है, इसलिए उसे पहले ही डायरेक्ट क्वालीफिकेशन मिला है। इसलिए अब टॉप 9 टीमें सीधे एंट्री कर जाएंगी। यानी जो भी टीम दसवें नंबर पर रहेगी, उसे क्वालीफायर खेलकर आना होगा। आईसीसी ने इसके लिए कटऑफ डेट 31 मार्च 2027 रखी है। तब तक का ही मौका वेस्टइंडीज के पास है, देखना होगा कि टीम क्या आगे निकल पाती है या फिर यहीं पर रह जाती है। 

यह भी पढ़ें 

वैभव सूर्यवंशी वनडे में हो गए बुरी तरह फेल, नहीं चला ट्राई सीरीज में बल्ला

अर्जुन तेंदुलकर ने वानखेड़े में मचाया तहलका, 25 गेंदों में ठोक दिया अर्धशतक, गेंद से भी बरपाया कहर

Latest Cricket News


#ODI #World #Cup #स #पहल #लग #झटक #बरश #न #बगड #दय #सर #खल

Post Comment