×
PCB ने अपने प्लेयर्स के साथ कर दिया खेला, अब फॉर्मेट के आधार पर मिलेगी पाकिस्तानी खिलाड़ियों को सैलरी

PCB ने अपने प्लेयर्स के साथ कर दिया खेला, अब फॉर्मेट के आधार पर मिलेगी पाकिस्तानी खिलाड़ियों को सैलरी

पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड (PCB) ने अपने खिलाड़ियों के सेंट्रल कॉन्ट्रैक्ट सिस्टम में एक बड़ा और नया बदलाव किया है। अब पाकिस्तान के खिलाड़ियों को ए, बी, सी या डी जैसे ग्रेड के आधार पर कॉन्ट्रैक्ट नहीं मिलेगा। इसकी जगह अब प्लेयर किस फॉर्मेट (टेस्ट, वनडे या टी-20) के स्पेशलिस्ट हैं, उस आधार पर उन्हें कॉन्ट्रैक्ट दिया जाएगा। पीसीबी के नए नियमों में इस नई कैटेगरी को ‘फॉर्मेट ट्रैक्स’ नाम दिया गया है। एक प्रेस कॉन्फ्रेंस के दौरान पीसीबी अध्यक्ष मोहसिन नकवी, कोच आकिब जावेद और माइक हेसन ने इस नए सेंट्रल कॉन्ट्रैक्ट सिस्टम का ऐलान किया।

टेस्ट खेलने वाले प्लेयर्स को सबसे ज्यादा महत्त्व देगी PCB

पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड (PCB) के इस नए सिस्टम को चार अलग-अलग ट्रैक्स में बांटा गया है। पहला है ट्रैक A, इसमें सिर्फ उन खिलाड़ियों को रखा जाएगा जो टेस्ट क्रिकेट के स्पेशलिस्ट हैं। इसके बाद ट्रैक B और C ये दोनों ट्रैक उन खिलाड़ियों के लिए हैं जो व्हाइट बॉल के खेल, यानी वनडे और टी-20 फॉर्मेट के एक्सपर्ट हैं। वहीं ट्रैक D में केवल उन खिलाड़ियों को जगह मिलेगी जो टी-20 और दुनिया भर की फ्रेंचाइजी लीग में खेलते हैं। PCB अपने इस ट्रैक सिस्टम में सबसे ज्यादा महत्त्व टेस्ट खेलने वाले प्लेयर्स को देगी और उन्हें विदेशी लीग में खेलने के मौके काफी कम मिलेंगे।

मोहसिन नकवी ने प्रेस कॉन्फ्रेंस के जरिए दी जानकारी

15 जून को हुए प्रेस कॉन्फ्रेंस में PCB के अध्यक्ष मोहसिन नकवी ने बताया कि पहले खिलाड़ियों को मिलने वाले कॉन्ट्रैक्ट की कैटेगरी को लेकर हमेशा विवाद रहता था। कई बार खिलाड़ी खुद भी तय की गई कैटेगरी से नाखुश और निराश होते थे। इसी पक्षपात को खत्म करने के लिए पीसीबी ने अब एक नया सिस्टम बनाया है। इस नए नियम के तहत कॉन्ट्रैक्ट देने के 85% फैसले किसी व्यक्ति की पसंद-नापसंद के बजाय पूरी तरह से कंप्यूटर के आंकड़ों और खिलाड़ियों के प्रदर्शन को देखकर लिए जाएंगे।

कंप्यूटर डेटा के आधार पर होगा टीम सेलेक्शन

PCB ने टीम चुनने के तरीके में एक बहुत बड़ा बदलाव किया है। अब खिलाड़ियों का सिलेक्शन किसी की पसंद या सिफारिश पर नहीं, बल्कि उनके खेल के रिकॉर्ड और कंप्यूटर डेटा के आधार पर होगा। टीम चुनने में 85% फैसला कंप्यूटर के आंकड़ों पर टिका होगा, जबकि सिलेक्टर्स की पसंद-नापसंद की भूमिका सिर्फ 15% ही रह जाएगी। पीसीबी का मानना है कि इस नए और डिजिटल तरीके से पक्षपात पूरी तरह खत्म हो जाएगा और किसी भी काबिल खिलाड़ी के साथ नाइंसाफी नहीं होगी। इससे सिर्फ सही और टैलेंटेड खिलाड़ियों को ही आगे बढ़ने का मौका मिलेगा।

यह भी पढ़ें

इंडिया ए बनाम श्रीलंका ए मैच में जमकर हुआ बवाल, तिलक वर्मा ने सुपर ओवर में की अंपायर के साथ बहस

इंग्लैंड ने दूसरे टेस्ट के लिए किया प्लेइंग XI का ऐलान, दो प्लेयर्स को मिला डेब्यू का मौका

Latest Cricket News


#PCB #न #अपन #पलयरस #क #सथ #कर #दय #खल #अब #फरमट #क #आधर #पर #मलग #पकसतन #खलड़य #क #सलर

Post Comment