12:54 AM, 07-Jul-2026
Portugal vs Spain Live: 22 मिनट बाद भी गोल का इंतजार
फीफा विश्व कप 2026 के राउंड ऑफ-16 का हाई-वोल्टेज मुकाबला पुर्तगाल और स्पेन के बीच खेला जा रहा है। मैच के शुरुआती 22 मिनट पूरे हो चुके हैं, लेकिन दोनों टीमें अभी तक गोल करने में सफल नहीं हो सकी हैं। दोनों ओर से गेंद पर नियंत्रण बनाए रखने और आक्रामक मूव बनाने की कोशिशें जारी हैं, जबकि डिफेंस भी पूरी मजबूती से खड़ा नजर आ रहा है। फिलहाल स्कोर 0-0 है और नॉकआउट मुकाबले में पहला गोल करने की जंग रोमांचक होती जा रही है।
12:33 AM, 07-Jul-2026
Portugal vs Spain Live: पुर्तगाल और स्पेन के बीच रोमांचक मुकाबला जारी
पुर्तगाल और स्पेन के बीच रोमांचक मुकाबला जारी है। दोनों टीमों की नजरें पहले हाफ में बढ़त पर है।
12:14 AM, 07-Jul-2026
Portugal vs Spain Live: दोनों टीमों की स्टार्टिंग लाइन-अप
(फोटो क्रेडिट: Fifa.com)
12:07 AM, 07-Jul-2026
Portugal vs Spain Live: 22 मिनट बाद भी गोल का इंतजार, नॉकआउट मुकाबले में दोनों टीमों के बीच कांटे की टक्कर
FIFA World Cup 2026 Portugal vs Spain Football Match Live Updates: नमस्कार! अमर उजाला के लाइव ब्लॉग में आपका स्वागत है। फीफा विश्व कप 2026 का रोमांच जारी है। आज टूर्नामेंट का नॉकआउट मुकाबला पुर्तगाल और स्पेन के बीच डलास स्टेडियम में खेला जा रहा है। इस हाई-वोल्टेज मुकाबले में प्रशंसकों की नजरें रोनाल्डो और यमल पर हैं। आप यहां पल-पल के अपडेट्स पढ़ सकते हैं…
Source link
#Portugal #Spain #Live #मनट #बद #भ #गल #क #इतजर #नकआउट #मकबल #म #दन #टम #क #बच #कट #क #टककर



Post Comment