×
Rain Alert: यूपी समेत इन राज्यों में होगी भारी बारिश, आंधी तूफान और बिजली गिरने की चेतावनी

Rain Alert: यूपी समेत इन राज्यों में होगी भारी बारिश, आंधी तूफान और बिजली गिरने की चेतावनी

Rain Alert, Weather Update 29 July: दो से चार अगस्त के बीच पूर्वी यूपी में, 31 जुलाई से दो अगस्त के बीच पश्चिमी राजस्थान, 29 जुलाई से तीन अगस्त के बीच पूर्वी राजस्थान में काफी ज्यादा से लेकर व्यापक बारिश होने की संभावना है।

Rain Alert, IMD Weather Update 29 July: छत्तीसगढ़ के मध्य भागों और उससे सटे ओडिशा के उत्तरी अंदरूनी इलाकों में बने गहन अवदाब के असर से विदर्भ और छत्तीसगढ़ में 29 जुलाई, पश्चिमी मध्य प्रदेश में 30 जुलाई, गुजरात में 31 जुलाई को बहुत भारी बारिश होगी। इसके अलावा, अगले तीन से चार दिनों के दौरान उत्तर पश्चिम और मध्य भारत में मॉनसून की बारिश सामान्य या सामान्य से अधिक रहने वाली है।

उत्तर पश्चिम भारत की बात करें तो 29 जुलाई से चार अगस्त के बीच हिमाचल प्रदेश, जम्मू कश्मीर, लद्दाख, उत्तराखंड में काफी ज्यादा से व्यापक बारिश होने वाली है। 30 जुलाई से चार अगस्त के बीच हरियाणा, चंडीगढ़, दिल्ली, पंजाब, एक से चार अगस्त के बीच पश्चिमी उत्तर प्रदेश में, दो से चार अगस्त के बीच पूर्वी यूपी में, 31 जुलाई से दो अगस्त के बीच पश्चिमी राजस्थान, 29 जुलाई से तीन अगस्त के बीच पूर्वी राजस्थान में काफी ज्यादा से लेकर व्यापक बारिश होने की संभावना है।

29 जुलाई को हरियाणा, चंडीगढ़, दिल्ली, पंजाब में, 29 से 31 जुलाई के बीच पश्चिमी उत्तर प्रदेश में, 29 जुलाई से एक अगस्त के बीच पूर्वी यूपी में, 29-30 जुलाई और 3-4 अगस्त के बीच पश्चिमी राजस्थान में, चार अगस्त को पूर्वी राजस्थान में कहीं-कहीं बारिश होने की संभावना है। 29 जुलाई से चार अगस्त के बीच जम्मू कश्मीर, लद्दाख में आंधी तूफान, बिजली गिरने और तेज हवाएं चलने की संभावना है।

अंडमान और निकोबार द्वीप, सिक्किम में भी बरसात का अलर्ट

मध्य भारत की बात करें तो पूर्वी मध्य प्रदेश और पश्चिमी मध्य प्रदेश में 29 जुलाई से दो अगस्त, विदर्भ में 29 जुलाई से एक अगस्त और चार अगस्त, छत्तीसगढ़ में 29-30 जुलाई और एक से चार अगस्त के दौरान काफी व्यापक से व्यापक बारिश होने की संभावना है। इसके अलावा, पूर्वी भारत की बात करें तो 29 जुलाई से चार अगस्त के दौरान अंडमानऔर निकोबार द्वीप, गंगा के मैदानी इलाकों वाले पश्चिम बंगाल, उप हिमालयी पश्चिम बंगाल, सिक्किम, 29 जुलाई और एक से चार अगस्त के दौरान झारखंड में, 29-30 जुलाई के दौरान बिहार, 31 जुलाई से दो अगस्त के दौरान ओडिशा में कहीं-कहीं या छिटपुट बारिश होगी।

अरुणाचल प्रदेश, असम, मेघालय, नगालैंड में भारी बारिश

इसके अलावा, पूर्वोत्तर भारत के लिए मौसम विभाग ने कहा है कि 29 जुलाई से दो अगस्त के दौरान अरुणाचल प्रदेश, 29 जुलाई से चार अगस्त के दौरान असम, मेघालय, नगालैंड, मणिपुर, मिजोरम, त्रिपुरा में काफी ज्यादा से लेकर व्यापक बारिश होने की संभावना है। तीन से चार अगस्त के दौरान अरुणाचल प्रदेश में कहीं कहीं बारिश होने की संभावना है। 29-31 जुलाई के दौरान अरुणाचल प्रदेश में कहीं-कहीं बारिश होने वाली है। 29-31 जुलाई के दौरान अरुणाचल प्रदेश, 29 जुलाई से दो अगस्त के दौरान असम, मेघालय और नगालैंड, मणिपुर, मिजोरम, त्रिपुरा में कहीं-कहीं आंधी तूफान और बिजली गिरने की संभावना है।

#Rain #Alert #यप #समत #इन #रजय #म #हग #भर #बरश #आध #तफन #और #बजल #गरन #क #चतवन

Post Comment