Raja Raghuvanshi Murder Case: इंदौर में ट्रांसपोर्ट कारोबारी राजा रघुवंशी की हत्या (Raja Murder Case) के मामले में पुलिस ने पत्नी सोनम रघुवंशी (Sonam Raghuwanshi Love Affair) के साथ उसके कथित प्रेमी राज कुशवाह को भी गिरफ्तार किया है। कुशवाह मूल रूप से यूपी का रहने वाला है और कोरोना में उसके पिता का भी निधन हो चुका है।
By Arvind Dubey
Publish Date: Tue, 10 Jun 2025 10:18:25 AM (IST)
Updated Date: Tue, 10 Jun 2025 10:31:06 AM (IST)
HighLights
- राज कुशवाह के परिवार में 3 बहनें और विधवा मां
- पड़ोसी बोले- राज को कभी सोनम के साथ नहीं देखा
- बहनें बोलीं- नहीं मिला इंसाफ तो कर लेंगे आत्महत्या
नईदुनिया, इंदौर (Sonam Love Affair)। इंदौर में राजा रघुवंशी की हत्या के आरोप में मेघालय पुलिस राज कुशवाह को गिरफ्तार कर शिलांग ले गई है। इसके बाद से राज के परिवार में मातम है।
विधवा मां और दो बहनों को रो-रोकर बुरा हाल है। एक बहन गांव में है। राज कुशवाह के परिवार मूल रूप से यूपी का रहने वाला है। हालांकि इनके पिता सालों पहले इंदौर आ गए थे।
राज का किसी से अफेयर नहीं, उसे फंसाया गया
राज के पिता का कोरोना काल में निधन हो गया था। परिवार की स्थिति ठीक नहीं होने के कारण पड़ोसियों ने चंदा जमा कर अंतिम संस्कार किया था। अब बेटे की गिरफ्तारी के बाद मां पूरी तरह टूट चुकी है।
मां का कहना है कि राज का सोनम के साथ कोई अफेयर नहीं था। यदि अफेयर होता तो वह बताता। वो किसी से फोन पर बात तक नहीं करता था। उसे फंसाया गया है।
मां के मुताबिक, मेरा बेटा बहुत सीधा है। वह दूसरों की दया देखता था। किसी के पास चप्पल नहीं होती, तो अपनी देकर नंगे पांव घर आता था। वह सोनम के भाई की कंपनी में काम करता था।
मां ने बताया कि वहां सोनम भी आती थी और इस दौरान कभी को बात हुई हो तो इसका मतलब यह नहीं कि उसका अफेयर था। मां के मुताबिक, बेटे को जेल हुई तो वो आत्महत्या कर लेंगे।
यहां भी क्लिक करें – बनारस के रास्ते नेपाल भागने की फिराक में थी शातिर सोनम… प्रेमी राज से किया था वादा- ‘विधवा बनकर करूंगी शादी’
भाई पर लगे सभी आरोप झूठे
राज की बहन ने बताया कि हम सभी गांव गए थे क्योंकि वहां मामा के घर में शादी थी। भाई गांव नहीं आया, क्योंकि उसे यहां मकान का किराया देना था और बहनों का एडमिशन करवाना था। बहन के मुताबिक, राज तो सोनम को बहन मानता था, तो दोनों में अफेयर कैसे हो सकता है।
🚨Indore: 4 arrested in Raja Raghuvanshi murder case, including Raj Kushwaha.
His sister says, “Raj is innocent. He never left office. He can’t do this. I want him released.” pic.twitter.com/ueTg8IWBv1
— Prashant (@prashant10gaur) June 10, 2025
Indore, Madhya Pradesh: Mother of Raj Kushwaha, accused in the Raja and Sonam Raghuvanshi case, breaks down in grief, expressing her pain over her son’s arrest pic.twitter.com/y4seyEFAZD
— IANS (@ians_india) June 10, 2025
वहीं, एक पड़ोसी ने कहा कि राज बहुत सीधा लड़का है। उसने कभी ऐसी हरकत नहीं की। कभी उसे सोनम के साथ नहीं देखा गया। पड़ोसियों के मुताबिक, यह पूरी साजिश सोनम की है, उसे सरेराह सजा दी जाना चाहिए।
Source link
#Raja #Murder #Case #मर #बट #क #नह #थ #सनम #स #लव #अफयर #उस #फसय #गय.. #रज #कशवह #क #वधव #म #क #ररकर #बर #हल
Post Comment