×
Ramayana Live: नितेश तिवारी ने ‘रामायण’ बनाते वक्त रखा इन बातों का खयाल; इवेंट में मौजूद रणबीर समेत कई कलाकार

Ramayana Live: नितेश तिवारी ने ‘रामायण’ बनाते वक्त रखा इन बातों का खयाल; इवेंट में मौजूद रणबीर समेत कई कलाकार

07:50 PM, 18-Jul-2026

निर्देशक नितेश तिवारी ने फिल्म ‘रामायण’ से जुड़े अनुभव किए साझा

निर्देशक नितेश तिवारी
– फोटो : यूट्यूब ग्रैब@ World Of Ramayana

निर्देशक नितेश तिवारी ने फिल्म ‘रामायण’ में कुछ नहीं बदला

इवेंट में फिल्म ‘रामायण’ के निर्देशक नितेश तिवारी ने कहा, ‘जो हुआ, उसको छेड़ा नहीं है। लेकिन हम आपको ‘रामायण’ की कहानी को अलग अनुभव के साथ दिखाएंगे। टेक्नोलॉजी एडवांस हो चुकी है तो आपको वो एक्सपीरियंस अच्छा मिलेगा। जैसे उस वक्त हनुमान जी ने लंका को कैसे जलाया था, किशकिंधा नगरी कैसी दिखती थी, यह बातें आपको भव्य तरीके से पर्दे पर दिखेंगी।’ 

 

07:32 PM, 18-Jul-2026

प्रोड्यूसर नमित मल्होत्रा ने ‘रामायण’ को लेकर कई बातें कही


प्रोड्यूसर नमित मल्होत्रा
– फोटो : यूट्यूब ग्रैब@ World Of Ramayana

प्रोड्यूसर नमित ने फिल्म से जुड़ी खास बातें साझा की

फिल्म ‘रामायण’ को नमित मल्होत्रा ने प्रोड्यूस किया है। कार्यक्रम में उन्होंने बताया कि ऋषभ शर्मा ने फिल्म ‘रामायण’ में भी संगीत पेश किया है। इसके अलावा उन्होंने बताया कि क्यों ‘रामायण’ फिल्म बनाई? इस पर वह कहते हैं, ‘हमारी कंपनी ने बेस्ट विजुएल इफेक्ट्स के लिए आठ ऑस्कर अब तक जीते हैं। लेकिन हमारे टैलेंट की दुनिया में उतनी कद्र नहीं हुई। ऐसे में मैंने सोचा कि कौन सी ऐसी कहानी है, जो हमारी है और उस पर हमें गर्व है। जब हम उसे दुनिया के सामने पेश करें तो लगे कि हमने इसे पूरी मेहनत से बनाया है। उसी वक्त मुझे ‘रामायण’ का ही ख्याल आया। तब मैंने सोचा कि अब बस ‘रामायण’ ही बनानी है।’

वह आगे कहते हैं, ‘मेरा मानना है कि रामायण कोई भेदभाव नहीं करती है। आज हम आपके सामने यह कहानी पेश करने जा रहे हैं।’  

07:17 PM, 18-Jul-2026

प्रसिद्ध सितार वादक ऋषभ शर्मा ने दी प्रस्तुति


प्रसिद्ध सितार वादक ऋषभ शर्मा
– फोटो : अमर उजाला

सितार वादक ऋषभ शर्मा ने सितार वादन से बांधा समां

सितार वादक ऋषभ शर्मा ने ‘रामायण’ फिल्म से जुड़े इस कार्यक्रम में एक भक्तिमय प्रस्तुति दी। इस दौरान उन्होंने पहली बार भजन ‘रामा राम रटते रटते’ की प्रस्तुति दी। इसके अलावा उन्होंने ‘ तांडवम’ की भी प्रस्तुति मंच से दी। 

07:09 PM, 18-Jul-2026

कुमार विश्वास ने कार्यक्रम में राम कथा का महत्व बताया


कुमार विश्वास ‘रामायण’ संकल्प कार्यक्रम में स्टेज पर नजर आए
– फोटो : यूट्यूब ग्रैब@ World Of Ramayana

कवि कुमार विश्वास ने अपनी वाणी से किया मंत्रमुग्ध

कुमार विश्वास ने ‘रामायण’ फिल्म से जुड़े इस खास इवेंट में भगवान राम की कथा का जिक्र किया। इस कथा का महत्व बताया। साथ ही यह फिल्म बनाने के लिए मेकर्स का धन्यवाद किया।  

07:04 PM, 18-Jul-2026

विवेक ओबेरॉय भी इवेंट में पहुंचे


विवेक ओबेरॉय
– फोटो : इंस्टाग्राम@realbollywoodhungama

विवेक ओबेरॉय ने भी इवेंट में की शिरकत

रणबीर कपूर के अलावा फिल्म ‘रामायण’ में विवेक ओबेरॉय भी नजर आएंगे। वह भी दिल्ली के इवेंट में नजर आए।  

 

06:55 PM, 18-Jul-2026

रणबीर कपूर इवेंट में हुए शामिल


रणबीर कपूर
– फोटो : इंस्टाग्राम@realbollywoodhungama

रणबीर कपूर भारतीय पहनावे में आए नजर 

इवेंट में सबसे पहले फिल्म के मुख्य कलाकार रणबीर कपूर पहुंचे। उनके देसी अंदाज ने फैंस का दिल जीत लिया। कार्यक्रम में फिल्म की अभिनेत्री साई पल्लवी भी पहुंचीं। वह साड़ी पहने इस इवेंट में पहुंचीं। उनकी सादगी ने भी सबको मोह लिया। 

 

 

06:54 PM, 18-Jul-2026

Ramayana Live: नितेश तिवारी ने ‘रामायण’ बनाते वक्त रखा इन बातों का खयाल; इवेंट में मौजूद रणबीर समेत कई कलाकार

रणबीर कपूर अभिनीत फिल्म ‘रामायण’ को लेकर दर्शक काफी उत्साहित हैं। फिल्म को रिलीज होने में समय है लेकिन मेकर्स ने एक खास इवेंट दिल्ली में रखा। जिसको नाम दिया गया ‘प्रथम संकल्प’। यह एक तरह का रेड कारपेट इवेंट था, जिसमें फिल्म से जुड़े कलाकार नजर आए, रणबीर कपूर, विवेक ओबेरॉय, साई पल्लवी यहां मौजूद दिखे। इस कार्यक्रम से जुड़ी अपडेट्स यहां, जानिए। 



Source link
#Ramayana #Live #नतश #तवर #न #रमयण #बनत #वकत #रख #इन #बत #क #खयल #इवट #म #मजद #रणबर #समत #कई #कलकर

Previous post

लॉर्ड्स वनडे से पहले बदल गया भारत का स्क्वॉड, वॉशिंगटन सुंदर के रिप्लेसमेंट का हुआ ऐलान

Next post

इंदौर में जूनियर इंजीनियर 40,000 रुपये रिश्वत लेते गिरफ्तार, सोलर फाइल मंजूर कराने के बदले मांगे थे 80 हजार

Post Comment