दरअसल, कर्नाटक के बेलगावी गांव के मुदलागी तालुक के अवरादी गांव निवासी मंजूनाथ इरप्पा कांबर रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु (RCB) बहुत बड़े प्रशंसक थे। वह हर आईपीएल सीजन में रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु की जीत की दुआ करते थे, लेकिन जब यह सपना सच हुआ तो वह गांव में अपने दोस्तों के साथ जश्न मनाते-मनाते जमीन पर गिर गए। आनन-फानन में 28 वर्षीय मंजूनाथ को महालिंगपुर के नजदीकी अस्पताल में ले जाया गया, जहां चिकित्सकों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया।
WTC 2025 Final: स्टीव स्मिथ ओपन करेंगे या चौथे नंबर पर खेलेंगे, ऑस्ट्रेलियाई कप्तान ने कर दिया कन्फर्म
गांव में की थी LED स्क्रीन की व्यवस्था
मंजूनाथ जब दस साल के थे तब से आईपीएल देख रहे थे। वह रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु के इस कदर दीवाने थे कि गांव के लोगों के लिए IPL 2025 का फाइनल देखने के लिए LED स्क्रीन की व्यवस्था की थी। वह पिछले तीन-चार दिन से IPL 2025 फाइनल की तैयारियों में ही व्यस्त थे। रिपोर्ट के मुताबिक, वह इसकी तैयारियों में इतने मशगूल थे कि वह आपने भोजन और सोने पर भी ध्यान नहीं देते थे।
Kuldeep Yadav Engagement: कुलदीप यादव ने की सगाई, समारोह में कई क्रिकेटर हुए शामिल
रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु के प्रति उनकी दीवानगी का आलम यह था कि उन्होंने अवरादी वॉरियर्स नाम से एक लोकल टीम भी बना रखी थी। जैसे ही मंगलवार की रात रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु ने अहमदाबाद के नरेंद्र मोदी स्टेडियम में पंजाब किंग्स को शिकस्त दी, पूरा गांव जश्न में डूब गया। हालांकि मंजूनाथ को क्या पता था कि यह उनके जीवन का आखिरी जश्न साबित होने वाला है। उनके निधन से गांव में शोक का माहौल है। वह अपने पीछे छह वर्ष की बेटी और प्रेग्नेंट पत्नी को छोड़ गए हैं।
Source link
#RCB #क #IPL #टरफ #जतन #क #खश #मतम #म #बदल #गई #और.जशन #मनतमनत #फस #क #धडकन #हमश #क #लए #थम #गई



Post Comment