×
Russia vs Ukraine War Again: पुतिन के चॉपर पर ड्रोन से हमले की कोशिश… जवाब में रूस ने बोला सबसे बड़ा हवाई हमला, ट्रम्प बोले- व्हाट द हेल

Russia vs Ukraine War Again: पुतिन के चॉपर पर ड्रोन से हमले की कोशिश… जवाब में रूस ने बोला सबसे बड़ा हवाई हमला, ट्रम्प बोले- व्हाट द हेल

Russia vs Ukraine War: क्या रूस और यूक्रेन के बीच एक बार फिर जंग शुरू हो गई है? ताजा घटनाक्रम इसी ओर संकेत दे रहे हैं। रूस का दावा है कि 20 मई को यूक्रेन ने पुतिन के हेलीकॉप्टर को निशाना बनाने की कोशिश की। इसके बाद रविवार को रूसी सेना हमला बोला।

By Arvind Dubey

Publish Date: Mon, 26 May 2025 02:00:40 PM (IST)

Updated Date: Mon, 26 May 2025 02:00:40 PM (IST)

ट्रम्प और पुतिन की फाइल फोटो

HighLights

  1. डोनाल्ड ट्रम्प ने की पुतिन की खुली आलोचना
  2. चेताया कि ऐसे तो रूस बर्बाद हो जाएगा
  3. अमेरिकी राष्ट्रपति ने पुतिन को करार दिया पागल

एजेंसी, मास्को/वाशिंगटन। रूस और यूक्रेन के बीच एक बार फिर युद्ध की स्थिति है। रूसी सेना का दावा है कि 20 मई को यूक्रेन की ओर से राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन के चॉपर को निशाना बनाते हुए ड्रोन हमला किया गया। हालांकि हमला नाकाम रहा।

अब जवाबी कार्रवाई करते हुए रूस ने यूक्रेन पर अब तक का सबसे बड़ा हवाई हमला बोला। रविवार रात को रूस ने यूक्रेन में 367 ड्रोन और मिसाइलें दागीं, जिससे राजधानी कीव समेत कई शहरों पर हमला हुआ।

हमले में कम से कम 12 लोग मारे गए और कई अन्य घायल हो गए। यूक्रेनी वायु सेना ने 45 मिसाइलों को मार गिराने और 266 ड्रोन नष्ट करने का दावा किया, फिर भी कई इलाके अभी भी बुरी तरह प्रभावित हुए हैं। यूक्रेनी राष्ट्रपति वोलोडिमिर जेलेंस्की ने कहा कि हमलों से 30 से ज्यादा शहर प्रभावित हुए हैं।

पुतिन पर भड़के ट्रम्प

यूक्रेन पर रूस के सबसे बड़े हवाई हमले पर अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रम्प ने प्रतिक्रिया दी। ट्रम्प ने दोनों देशों के बीच सुलह की कोशिश की थी और पिछले दिनों दावा किया था कि पुतिन भी सीजफायर के लिए तैयार हो गए हैं।

यूक्रेन के शहरों पर रूस के ताजा हमले पर ट्रम्प ने कहा, ‘अगर पुतिन पूरा यूक्रेन चाहते हैं, तो इससे रूस का पतन हो जाएगा। रविवार को न्यू जर्सी के मॉरिसटाउन हवाई अड्डे पर ट्रम्प ने कहा, ‘मैं पुतिन से खुश नहीं हूं।’

‘वे बहुत से लोगों को मार रहे हैं। और मुझे नहीं पता कि पुतिन को क्या हो गया है। मैं उन्हें लंबे समय से जानता हूं। हमेशा उसके साथ रहा हूं, लेकिन वह शहरों में रॉकेट भेज रहे हैं और लोगों को मार रहे हैं। मुझे यह बिल्कुल पसंद नहीं है।’

पुतिन की हत्या की कोशिश?

इस बीच, कीव इंडिपेंडेंट की रिपोर्ट के अनुसार, एक रूसी सैन्य कमांडर ने दावा किया है कि राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन के हेलीकॉप्टर 20 मई को रूस के कुर्स्क ओब्लास्ट में हमले की कोशिश की गई थी। यूक्रेन ने तब ड्रोन हमले के लिए ड्रोन भेजे थे।

यह दावा एक वायु रक्षा प्रभाग के कमांडर यूरी डैशकिन ने किया है। रूसी समाचार एजेंसी आरबीसी ने भी यूरी डैशकिन के बयान का हवाला दिया गया था।



Source link
#Russia #Ukraine #War #पतन #क #चपर #पर #डरन #स #हमल #क #कशश #जवब #म #रस #न #बल #सबस #बड #हवई #हमल #टरमप #बल #वहट #द #हल

Previous post

IPL फाइनल में किसका पलड़ा भारी:पंजाब के टॉप-3 बैटर्स ने 1511 रन बनाए, बेंगलुरु के पेसर्स ने ज्यादा विकेट झटके

Next post

मौसम बदलते ही होने लगती है सर्दी जुकाम की समस्या, फायदेमंद हो सकते हैं ये घरेलू उपाय | Home Remedies To Get Rid Of Cold In Changing Season

Post Comment