खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
Shani Jayanti 2026: शुभ संयोग के साथ इस साल शनि जयंती 16 मई 2026, शनिवार को मनाई जा रही है। ज्योतिष शास्त्रों में शनि जयंती का विशेष महत्व माना गया है, क्योंकि इसी दिन शनिदेव का जन्म हुआ था। मान्यता है कि, इस शुभ तिथि पर शनि महाराज की पूजा-अर्चना करने से प्रभु की विशेष कृपा बनी रहती है। ज्योतिष शास्त्र के अनुसार, इस बार की शनि जयंती कई राशियों के लिए बेहद खास रहने वाली हैं। दरअसल, ग्रह-नक्षत्रों की स्थिति कुछ जातकों को करियर में तरक्की और व्यापार में सफलता प्रदान कर सकती हैं। हालांकि, कुछ राशियों को इस दौरान थोड़ा संभलकर रहने की आवश्यकता बनी रहेगी। ऐसे में आइए शनि जयंती पर मेष से लेकर मीन राशि तक सभी राशियों का राशिफल जानते हैं।

2 of 13
Shani Jayanti Rashifal 2026
– फोटो : अमर उजाला
मेष राशि
मेष राशि वालों को शनि जयंती पर विशेष लाभ मिल सकता है, क्योंकि व्यापार में अटके काम धीरे-धीरे गति पकड़ सकते हैं। आर्थिक स्थिति पहले से बेहतर बनेगी। शनिदेव की कृपा से आत्मविश्वास मजबूत रहेगा। जनसंपर्क का दायरा बढ़ेगा। लेकिन गुस्से और जल्दबाजी से बचना होगा।

3 of 13
Shani Jayanti Rashifal 2026
– फोटो : अमर उजाला
वृषभ राशि
वृषभ राशि वालों को शनि जयंती पर लापरवाही करने से बचना होगा अन्यथा आपके शुभ परिणाम प्रभावित हो सकते हैं। कार्यक्षेत्र में आपकी मेहनत की सराहना होगी, लेकिन आपके द्वारा की गई गलतियां भी सामने आ सकती हैं। अगर किसी करीबी पर जरूरत से ज्यादा भरोसा किया, तो यह आपको नुकसान दे सकता है।

4 of 13
Shani Jayanti Rashifal 2026
– फोटो : अमर उजाला
मिथुन राशि
मिथुन राशि वालों को किस्मत का अच्छा साथ मिल सकता है। कला से अपनी पहचना बनाने में सफल रहेंगे। धन लाभ होता दिख रहा है और शनि की शुभ दृष्टि मानसिक मजबूती देगी। इसके अलावा पुराने तनाव कम होंगे। यात्रा के योग भी बन सकते हैं।

5 of 13
Shani Jayanti Rashifal 2026
– फोटो : अमर उजाला
कर्क राशि
कर्क राशि वालों के लिए शनि जयंती सकारात्मक बदलाव लेकर आ सकती है। हालांकि, आपके स्वास्थ्य में कुछ परेशानियां देखने को मिलेंगी। इस समय भूलकर भी किसी काम को लेकर लापरवाही बिल्कुल न करें। शनिदेव की कृपा से आत्मबल बढ़ेगा।
Source link
#Shani #Jayanti #Rashifal #शन #जयत #पर #कन #रश #वल #क #मलग #खशखबर #और #कसक #बढग #टशन #पढ #रशफल



Post Comment