मध्य प्रदेश के महू से एक दिल दहलाने वाली खबर सामने आई है। यहां एक नवजात शिशु के शव को कुत्ता खाकर बचा हुआ हिस्सा मुंह में दबाकर घूमता दिखा। सूत्रों के अनुसार बच्ची के फेफड़े और शरीर का कुछ हिस्सा श्वान खा चुका था। आंतें बाहर आ चुकी थीं। सिर भी क्षत-विक्षत था।
By Navodit Saktawat
Publish Date: Sat, 07 Jun 2025 09:03:32 PM (IST)
Updated Date: Sat, 07 Jun 2025 09:12:32 PM (IST)
HighLights
- अस्पताल के बाथरूम में जन्म देकर भाग गई थी नाबालिग लड़की।
- जन्म के बाद नवजात जीवित था या मृत, यह ज्ञात नहीं। जांच शुरू।
- डयूटीरत गार्ड को हटाने के निर्देश आउटसोर्स कंपनी दे दिए गए हैं।
नईदुनिया प्रतिनिधि, इंदौर। महू तहसील के सबसे बड़े शासकीय अस्पताल में शनिवार सुबह एक कुत्ता नवजात के शव का एक हिस्सा जबड़े में दबाकर घूमता दिखा। नवजात की जान कुत्ते ने ली या वह मृत ही पैदा हुआ था, यह बात अभी तक स्पष्ट नहीं हो सकी है। अस्पताल प्रबंधन का कहना है कि पोस्टमार्टम की रिपोर्ट आने के बाद ही स्थिति स्पष्ट होगी। फिलहाल मामले की जांच शुरू कर दी गई है। इधर अस्पताल प्रबंधन पर सीसीटीवी फुटेज व तथ्य छिपाए जाने के आरोप भी लगने लगे हैं। इधर मामले का संज्ञान लेते हुए स्वास्थ्य विभाग के रीजनल डायरेक्टर शाजी जोसेफ ने अस्पताल में चिकित्सकों का जांच दल भेजा। जांच दल के रिपोर्ट की प्रतीक्षा की जा रही है।
.jpg)
Source link
#Shocking #म #सरकर #असपतल #म #नवजत #क #शव #जबड #म #दबकर #घमत #रह #कतत



Post Comment