×
Sonam Raghuvanshi: पति राजा रघुवंशी को मारने के बाद विधवा होकर राज कुशवाह से शादी करने वाली थी सोनम

Sonam Raghuvanshi: पति राजा रघुवंशी को मारने के बाद विधवा होकर राज कुशवाह से शादी करने वाली थी सोनम

Sonam Raghuvanshi: राजा रघुवंशी हत्याकांड में सोनम के राज कुशवाह से शादी करने के इरादे का खुलासा हुआ है। सोनम ने पूछताछ में बताया कि वह राज से प्रेम करने लगी थी और पति राजा की हत्या के बाद विधवा बनकर राज से शादी करने वाली थी। सोनम ने यह भी बताया कि वह राजा से शादी कर खुश नहीं थी और राज की आर्थिक मदद करती थी।

By Prashant Pandey

Publish Date: Wed, 11 Jun 2025 10:16:31 AM (IST)

Updated Date: Wed, 11 Jun 2025 10:21:28 AM (IST)

सोमन रघुवंशी, राजा रघुवंशी और राज कुशवाह।

HighLights

  1. पति राजा की हत्या के बाद राज कुशवाह से शादी करने की थी सोनम की योजना।
  2. भाई गोविंद से मुलाकात में सोनम ने कही अपनी बात, तीन मिनट तक रोती रही।
  3. सोनम के साथ शिलांग जाने का इरादा त्याग कर इंदौर के लिए रवाना हुआ भाई गोविंद।

नईदुनिया प्रतिनिधि, इंदौर। राजा हत्याकांड में हो रहे खुलासों में यह बात सामने आई है कि पति को मारने के बाद सोनम विधवा बनने के बाद राज कुशवाह से शादी करने वाली थी। सोनम ने पूछताछ में बताया कि राज से वह प्रेम करने लगी थी। उसकी देखभाल भी करती थी।

राज उसके यहां नौकरी करता था। उसकी 15 हजार रुपये तनख्वाह थी। सोनम उसकी आर्थिक मदद करती थी। राजा से शादी कर खुश नहीं थी। शादी में राज उसे देखकर रोने लगा तो उसकी भी आंखें भर आई। सोनम ने तय किया कि राजा की हत्या के बाद वह विधवा होगी और राज से शादी कर लेगी। समाज और स्वजन भी विरोध नहीं करेंगे।

naidunia_image

भाई से चार मिनट की मुलाकात में तीन मिनट रोई सोनम

सोमवार को सोनम का भाई गोविंद गाजीपुर पहुंच गया था। वह सीधे नंदगंज थाने पहुंचा। मगर शिलांग पुलिस ने मिलने की अनुमति नहीं दी। घंटों इंतजार के बाद पुलिसकर्मियों के सामने सोनम से बात करवाई गई। कुल चार मिनट की मुलाकात हुई। तीन मिनट तक सोनम और गोविंद रोते रहे। गोविंद ने उससे कहा- मैं तेरे साथ हूं।

सोनम ने कहा- इन लोगों (विशाल, आकाश, आनंद) ने राजा को मार डाला। इन्होंने मुझे भी खूब पीटा। बेहोश कर डाला। मुझे गाजीपुर छोड़कर चले गए। गोविंद उससे कुछ पूछता, इसके पहले पुलिसकर्मी सोनम को खींचकर ले गए। सोनम के साथ शिलांग जाने का इरादा त्याग कर गोविंद मंगलवार को इंदौर के लिए रवाना हो गया।

Source link
#Sonam #Raghuvanshi #पत #रज #रघवश #क #मरन #क #बद #वधव #हकर #रज #कशवह #स #शद #करन #वल #थ #सनम

Post Comment