×
Sonam Raghuvanshi: शिलांग से करीब 1100 किमी दूर गाजीपुर में कैसे मिली सोनम रघुवंशी, यहां पढ़‍िए पूरी डिटेल

Sonam Raghuvanshi: शिलांग से करीब 1100 किमी दूर गाजीपुर में कैसे मिली सोनम रघुवंशी, यहां पढ़‍िए पूरी डिटेल

Sonam Raghuvanshi : शिलांग से लापता सोनम रघुवंशी उत्तर प्रदेश के गाजीपुर में एक ढाबे पर मिली। पुलिस ने बताया कि सोनम बदहवास हालत में मिली और उसे वन स्टाप सेंटर में रखा गया है। सोनम और उसके पति राजा रघुवंशी 23 मई को शिलांग में लापता हो गए थे, राजा का शव बाद में मिला था।

By Prashant Pandey

Publish Date: Mon, 09 Jun 2025 09:17:22 AM (IST)

Updated Date: Mon, 09 Jun 2025 12:21:01 PM (IST)

गाजीपुर में इस हाल में मिली सोनम रघुवंशी।

HighLights

  1. गाजीपुर के नंदगंज में ढाबे पर मिली सोनम।
  2. सोनम ने ढाबे से भाई को किया था फोन।
  3. ढाबा मालिक के अनुसार वह पैदल आई थी।

नईदुनिया प्रतिनिधि, इंदौर। मेघालय के शिलांग में हनीमून मनाने गए इंदौर के राजा और सोनम रघुवंशी 23 मई के बाद गायब हो गए थे। 2 जून को शिलांग की खाई में राजा की लाश मिली थी और अब सोनम रघुवंशी उत्तर प्रदेश के गाजीपुर में मिल गई है।

पुलिस अधीक्षक डॉ. ईरज राजा ने बताया कि सोनम गाजीपुर के नंदगंज में एक ढाबे पर बदहवास हालत में मिली। सोनम ने पहले अपने घरवालों को इसकी सूचना दी और उन्होंने स्थानीय पुलिस को सूचित किया। वहां की पुलिस से हमें पता चला।

फिलहाल हमने उसे नंदगंज ढाबे से लाकर वन स्टाप सेंटर में रखा है और पूछताछ की जा रही है। सोनम और इंदौर के रहने वाले उसके पति राजा रघुवंशी 23 मई को शिलांग के नोंग्रियाट गांव में डबल डेकर लिविंग रूट ब्रिज देखने के बाद लापता हो गए थे।

यह भी पढ़ें : अपने से पांच साल छोटे कर्मचारी राज कुशवाह से प्यार करती थी सोनम रघुवंशी

ढाबा मालिक ने कहा- वह पैदल आई थी, फोन मांगा और भाई से बात की

naidunia_image

सोनम रघुवंशी 23 मई के बाद से लापता थी, वह शिलांग से करीब 1100 किमी दूर उत्तर प्रदेश के गाजीपुर कैसे पहुंची इसको लेकर बड़ा खुलासा हुआ है। जानकारी के मुताबिक सोनम रात में सफर करती थी, ताकि उसे कोई पहचान ना सके। वह गोरखपुर पहुंचकर नेपाल भागने की फिराक में थी।

Source link
#Sonam #Raghuvanshi #शलग #स #करब #कम #दर #गजपर #म #कस #मल #सनम #रघवश #यह #पढए #पर #डटल

Post Comment