तमिलनाडु विधानसभा चुनावों में मतदान जारी है। दक्षिण भारत के कई सुपरस्टार भी अलग-अलग पोलिंग बूथ पर अपना मतदान करते नजर आए। कमल हासन अपनी बेटी श्रुति हासन के साथ वोट डालने पहुंचे। वहां उन्होंने आम लोगों की तरह लाइन में लगकर वोट डाला। टीवीके प्रमुख और अभिनेता थलापति विजय भी अपना वोट डालने पोलिंग बूथ पहुंचे। यहां भीड़ ने उन्हें घेर लिया। साउथ सुपरस्टार अजित कुमार भी मतदान करने पहुंचे। चेन्नई के स्कूल पहुंचकर सुपरस्टार रजनीकांत ने भी अपना वोट दिया।
रजनीकांत ने डाला अपना वोट
साउथ के सुपरस्टार रजनीकांत ने भी अपना वोट डाला है। वह चेन्नई के स्टेला मैरिस स्कूल के मतदान केंद्र में वोट डालने पहुंचे। वाेट डालने के लिए रजनीकांत ने लोगों को भी मोटिवेट किया।
#WATCH | Tamil Nadu Elections 2026 | Superstar Rajinikanth shows his inked finger after casting his vote at Stella Maris School in Chennai. pic.twitter.com/5Ti3z0yyLF
— ANI (@ANI) April 23, 2026
कमल हासन और विजय थलापति वोट डालने पहुंचे
कमल हासन अपनी बेटी श्रुति हासन के साथ मतदान केंद्र पर दिखाई दिए। वहीं तमिलनाडु चुनावों में अपनी किस्मत आजमा रहे विजय थलापति भी वोट डालने मतदान केंद्र पर पहुंचे हैं।
#WATCH | Tamil Nadu Elections 2026 | Vijay, TVK chief and candidate from Tiruchirappalli East and Perambur constituencies arrives at a polling station in Chennai to cast his vote. pic.twitter.com/wUWQugtlGK
— ANI (@ANI) April 23, 2026
#WATCH | Tamil Nadu Assembly Elections | Chennai, Tamil Nadu: MNM chief and actor Kamal Haasan, along with his daughter Shruti Haasan, arrive at Alwarpet School to cast their votes. pic.twitter.com/nUEsqUfvy4
— ANI (@ANI) April 23, 2026
अभिनेता अजित ने डाला अपना वोट
अजित कुमार ने चेन्नई के तिरुवनमियूर स्थित एक मतदान केंद्र पर अपना वोट डाला। अपना काम छोड़कर खास वोट डालने के लिए वह बीते दिनों देश वापस लौटे हैं।
#WATCH | Tamil Nadu Elections 2026 | Actor S. Ajith Kumar casts his vote at a polling station in Thiruvanmiyur, Chennai. pic.twitter.com/5nmbDQnk1S
— ANI (@ANI) April 23, 2026
खुशबू सुंदर ने की वोट डालने की अपील
अभिनेत्री और बीजेपी नेता खुशबू सुंदर चेन्नई में श्री चैतन्य टेक्नो स्कूल के पोलिंग स्टेशन पर वोट डालने पहुंचीं। उन्होंने कहा, ‘लोगों को किसी भी सरकार से सवाल पूछने का अधिकार है। मुझे लगता है कि यह एक मौलिक कर्तव्य है। यह सोचकर कि आज छुट्टी है, आराम न करें और न ही सोते रहें। बस अपने घर से बाहर निकलें और अपना वोट डालें।’
VIDEO | Tamil Nadu Election 2026: BJP leader Khushbu Sundar (@khushsundar) arrives at Sri Chaitanya Techno School polling station in Chennai to cast vote, says, “People have right to question any government. I think it is a fundamental duty. One day is a holiday, let us relax… pic.twitter.com/vVw4CKArCM
— Press Trust of India (@PTI_News) April 23, 2026
वोटिंग से पहले रजनीकांत ने की थी मॉर्निंग वॉक
मतदान करने से पहले रजनीकांत को अपने घर के बाहर मॉर्निंग वॉक करते देखा गया था। कैमरा देखकर उन्होंने हाथ हिलाया और मुस्कुराए। वह काफी उत्साहित नजर आ रहे थे।
#WATCH | Tamil Nadu Elections 2026 | Superstar Rajinikanth goes for a morning walk. The state is going to polls today. He will cast his vote at Stella Maris College in Chennai. pic.twitter.com/9aPyXhwscC
— ANI (@ANI) April 23, 2026
#Tamil #Nadu #Assembly #Elections #रजनकत #न #डल #वट #बट #सग #लइन #म #खड #रह #कमल #हसन #भड #न #वजय #क #घर
Post Comment