भारतीय क्रिकेट टीम 2027 वनडे विश्व कप की तैयारियों में जुट गई है, लेकिन मुख्य कोच गौतम गंभीर अपनी योजनाओं को प्रभावी ढंग से लागू नहीं कर पा रहे हैं। भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड (बीसीसीआई) सूत्रों के हवाले से एक मीडिया रिपोर्ट में दावा किया गया है कि कोच गंभीर जिस तरह टेस्ट और टी20 क्रिकेट में अपनी बात रखते हैं, उतनी हनक के साथ वनडे में नहीं। इसका कारण वनडे टीम में दो दिग्गज विराट कोहली और रोहित शर्मा का होना है।
ये दोनों 2027 का विश्व कप खेलना चाहते हैं और भविष्य को लेकर बीसीसीआई के शीर्ष नेतृत्व के सीधे संपर्क में हैं। इस वजह से मुख्य कोच गंभीर, मुख्य चयनकर्ता अजीत अगरकर और कप्तान शुभमन गिल टीम गठन को लेकर पशोपेश में हैं। बताते हैं कि जब ये दोनों खिलाड़ी ड्रेसिंग रूम में होते हैं, तब गंभीर अपनी योजनाओं को खिलाड़ियों के बीच ठीक से साझा नहीं कर पाते। कप्तान गिल भी संकोच में रहते हैं।
Source link
#Team #India #रहतवरट #क #मजदग #म #गतम #नह #बन #प #रह #गभर #यजनए #बससआई #क #सपरक #म #ह #RoKo



Post Comment