Telangana: मोइजुद्दीन हत्या मामले में छह गिरफ्तार; आरोपियों में शामिल मुजाहिद आलम खान कांग्रेस से निलंबित

Telangana: मोइजुद्दीन हत्या मामले में छह गिरफ्तार; आरोपियों में शामिल मुजाहिद आलम खान कांग्रेस से निलंबित

हैदराबाद में पिछले सप्ताह हुई अधिवक्ता खाजा मोइजुद्दीन की हत्या के मामले में पुलिस ने बड़ी कार्रवाई करते हुए छह लोगों को गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार आरोपियों में मुजाहिद आलम खान भी शामिल हैं, जो कांग्रेस की तेलंगाना इकाई के उपाध्यक्ष थे। गिरफ्तारी के बाद पार्टी ने उन्हें निलंबित कर दिया है। पुलिस के अनुसार, हत्या के पीछे वक्फ संपत्तियों और उनके प्रबंधन को लेकर वर्षों पुराना विवाद मुख्य कारण था। जांच में सामने आया कि मृतक अधिवक्ता खाजा मोइजुद्दीन और आरोपी परिवार के बीच कई दीवानी, आपराधिक और वक्फ ट्रिब्यूनल से जुड़े मामले लंबे समय से चल रहे थे। आरोपियों का मानना था कि मोइजुद्दीन की सक्रिय कानूनी भूमिका के कारण उन्हें लगातार अदालतों में नुकसान और अपमान का सामना करना पड़ रहा था।

यह भी पढ़ें- Supreme Court: सुप्रीम कोर्ट बार एसोसिएशन में बदलाव, अब पदाधिकारियों का कार्यकाल होगा दो साल, जानें नए नियम

कार से जानबूझकर मारी गई थी टक्कर

पुलिस के मुताबिक, 23 मई की सुबह करीब 5:45 बजे मोइजुद्दीन अपने घर के बाहर खड़ी कार की ओर जा रहे थे। इसी दौरान एक तेज रफ्तार एसयूवी ने उन्हें कथित तौर पर जानबूझकर टक्कर मार दी। टक्कर इतनी जोरदार थी कि वह करीब 10 मीटर दूर जा गिरे और गंभीर रूप से घायल हो गए। बाद में अस्पताल में इलाज के दौरान उनकी मौत हो गई। जांच के दौरान सीसीटीवी फुटेज में एक हरे रंग की बिना नंबर प्लेट वाली एसयूवी मोइजुद्दीन के घर के पास खड़ी दिखाई दी। फुटेज और शहर के एक लॉज तथा होटल से मिले सबूतों के आधार पर पुलिस आरोपियों तक पहुंची।

पिता-पुत्र ने मिलकर रची थी साजिश

पुलिस का दावा है कि हत्या की साजिश मुजाहिद आलम खान और उनके पिता महबूब आलम खान ने अपने सहयोगियों के साथ मिलकर रची थी। इसके लिए कथित तौर पर 15 लाख रुपये की सुपारी तय की गई थी। आरोप है कि हत्या में इस्तेमाल की गई एसयूवी खरीदने और अन्य इंतजामों के लिए भी पैसे उपलब्ध कराए गए थे।

जनवरी महीने से वकील पर रखी जा रही थी नजर

जांच में यह भी सामने आया कि जनवरी 2026 से आरोपी लगातार मोइजुद्दीन की गतिविधियों पर नजर रख रहे थे। उनके घर और आने-जाने वाले स्थानों की रेकी की गई ताकि हत्या के लिए सही समय और जगह चुनी जा सके। आखिरकार 23 मई को कथित तौर पर इस योजना को अंजाम दिया गया।

यह भी पढ़ें- DRDO: रक्षा सचिव राजेश कुमार सिंह को मिला डीआरडीओ अध्यक्ष का अतिरिक्त प्रभार, समीर वी कामत की लेंगे जगह

कांग्रेस ने मुजाहिद आलम खान को पार्टी से किया निलंबित

पुलिस ने बताया कि मामले की जांच जारी है और गिरफ्तार सभी आरोपियों से पूछताछ की जा रही है। वहीं, कांग्रेस सांसद और प्रदेश अनुशासन समिति के अध्यक्ष म ने कहा कि गिरफ्तारी के बाद मुजाहिद आलम खान को पार्टी से निलंबित कर दिया गया है।

Source link
#Telangana #मइजददन #हतय #ममल #म #छह #गरफतर #आरपय #म #शमल #मजहद #आलम #खन #कगरस #स #नलबत

Previous post

New Rule : 1 जून से बदल जाएंगे पैसे, टैक्स, UPI और बैंकिंग के नियम, आपकी जेब पर पड़ेगा सीधा असर

जून महीने में टैक्स भुगतान से लेकर शेयर बाजार में निवेश और डिजिटल बैंकिंग तक कई बड़े वित्तीय नियमों में बदलाव होने जा रहा है। इनका आपके रोजमर्रा जीवन पर भी प्रभाव पड़ेगा। जानिए कौनसे नियम बदल रहे हैं।

ALSO READ: Strait of Hormuz : अमेरिका-ईरान तनाव के बीच होर्मुज को कैसे पार कर रहे हैं भारतीय जहाज, क्या है भारत की Secret Strategy

बैंकिंग और UPI में बड़े बदलाव

डिजिटल फ्रॉड रोकने के लिए National Payments Corporation of India (NPCI) एक बड़ा ट्रांसपेरेंसी फीचर लागू कर रहा है। अब जब भी कोई यूजर QR कोड स्कैन करेगा या मोबाइल नंबर डालकर भुगतान करेगा, UPI ऐप्स स्क्रीन पर सीधे बैंक में रजिस्टर्ड रिसीवर का सत्यापित नाम दिखाएंगे। इस बदलाव के बाद फर्जी निकनेम और अनवेरिफाइड टैग हट जाएंगे, जिससे ऑनलाइन ठगी करना काफी मुश्किल हो जाएगा।

ईपीएफ में बदलाव

कर्मचारी भविष्य निधि (Employees' Provident Fund Organisation) एक नए सिस्टम का परीक्षण कर रहा है, जिसके जरिए UPI से तुरंत PF निकासी की सुविधा मिल सकती है। यह मौजूदा प्रक्रिया की तुलना में कहीं तेज होगी। हालांकि रोजमर्रा की बैंकिंग थोड़ी महंगी हो सकती है, क्योंकि कई कमर्शियल बैंक ATM से कैश निकासी, मिनी स्टेटमेंट और बैलेंस पूछताछ जैसी सेवाओं पर शुल्क बढ़ा रहे हैं।

ALSO READ: दिल्ली-NCR समेत उत्तर भारत में बारिश और आंधी का अलर्ट, 2500 किलोमीटर में फैला बादलों का विशाल सिस्टम सक्रिय

एडवांस टैक्स की अंतिम तारीख

वित्तीय वर्ष 2026-27 के लिए एडवांस टैक्स की पहली किस्त जमा करने की अंतिम तारीख 15 जून तय की गई है। जिन करदाताओं की अनुमानित नेट टैक्स देनदारी ₹10,000 से अधिक है, उन्हें 15% एडवांस टैक्स जमा करना अनिवार्य होगा। देरी होने पर हर महीने 1% की दर से पेनल्टी भी देनी पड़ेगी। खास बात यह है कि यह पहला एडवांस टैक्स चक्र होगा, जो पूरी तरह नए Income Tax Act 2025 और Income Tax Rules 2026 के तहत संचालित होगा।

SEBI का 50:50 मार्जिन नियम लागू

फ्यूचर्स एंड ऑप्शंस  (F&O) ट्रेडर्स के लिए SEBI का 50:50  कैश-टू-कोलेटरल मार्जिन नियम पूरी तरह लागू हो जाएगा। इसके तहत ट्रेडिंग मार्जिन का कम से कम 50% हिस्सा नकद या नकद समकक्ष साधनों में रखना अनिवार्य होगा। अब ट्रेडर्स केवल गिरवी रखे गए शेयरों के आधार पर पूरा मार्जिन नहीं दिखा सकेंगे।

ALSO READ: 1 लाख का इनामी बदमाश अहसान कपूरी एनकाउंटर में ढेर, पुलिस मुठभेड़ में हुआ खत्म

सोलर पॉलिसी में सख्ती

भारत में स्वच्छ ऊर्जा परियोजनाओं के लिए 1 जून से सख्त नियम लागू किए जा रहे हैं। नए सोलर पैनल नियमों के तहत सभी सरकारी सहायता प्राप्त, सब्सिडी वाले या नेट-मीटरिंग आधारित सोलर इंस्टॉलेशन में केवल Approved List of Models and Manufacturers (ALMM) में शामिल सोलर मॉड्यूल का ही इस्तेमाल करना होगा। सरकार की ओर से किसी अतिरिक्त समय सीमा की घोषणा नहीं की गई है। ऐसे में घरेलू निर्माण को बढ़ावा देने वाली इस नीति के कारण फिलहाल सोलर सिस्टम लगाने की लागत बढ़ सकती है।

LPG सिलेंडर के दाम

देश की सरकारी तेल कंपनियां हर महीने की पहली तारीख को LPG गैस सिलेंडरों के दामों की समीक्षा करती है। कच्चे तेल की कीमतों में उतार-चढ़ाव को देखते हुए 1 जून को कमर्शियल और घरेलू गैस सिलेंडरों के नए दाम जारी किए जाएंगे। Edited by : Sudhir Sharma

Next post

6 Discontinued Candy Bars We Still Have a Sweet Tooth For

Post Comment