क्रिस्टोफर नोलन की फिल्म ‘द ओडिसी’ अब बॉक्स ऑफिस पर 9 हजार करोड़ रुपये का आंकड़ा पार कर चुकी है। मैट डेमन स्टारर इस फिल्म ने सिर्फ तीन हफ्तों में यह बड़ी उपलब्धि हासिल कर ली। खास बात यह है कि यह कामयाबी ऐसे समय में आई है जब ‘स्पाइडर-मैन: ब्रांड न्यू डे’ जैसी बड़ी फिल्म बॉक्स ऑफिस पर तबाही मचा रही है।
तीन हफ्तों में पार किया 1 बिलियन डॉलर का आंकड़ा
तीन हफ्तों के बाद ‘द ओडिसी’ ने नॉर्थ अमेरिका में 429.6 मिलियन डॉलर और ओवरसीज 578.8 मिलियन डॉलर की कमाई की है। इस तरह फिल्म की कुल कमाई 1.009 बिलियन डॉलर यानी 9,609 करोड़ रुपये से ज्यादा की कमाई कर ली है।
इसके साथ ही इस फिल्म ने नोलन की 2008 की सुपरहिट ‘द डार्क नाइट’ को भी पीछे छोड़ दिया है, जिसने 1.008 बिलियन डॉलर कमाए थे। अब ‘द ओडिसी’ नोलन की सबसे ज्यादा कमाई करने वाली फिल्म बनने की ओर बढ़ रही है। इसका अगला लक्ष्य ‘द डार्क नाइट राइजेज’ का कलेक्शन है, जाे 1.081 बिलियन डॉलर है।
Source link
#Odyssey #Collection #द #ओडस #क #बड #धमक #दनय #भर #म #कमए #करड #द #डरक #नइट #क #छड #पछ



Post Comment