आज गुरुवार, 3 जुलाई 2026 की तारीख में देश दुनिया की अहम खबरों की श्रृंखला लेकर एक बार फिर अमर उजाला हाजिर है। सबसे पहले बात करेंगे, मौसम की, तो उत्तर भारत में मानसून का असर तेज हो गया है। जम्मू-कश्मीर में एक बार फिर बादल फटने की घटना हुई, जबकि लगातार बारिश के कारण बदरीनाथ हाईवे बंद हो गया। वहीं मुंबई में भारी बारिश से जनजीवन प्रभावित है। सांताक्रूज में पेड़ गिरने से आठ लोग घायल हो गए, वहीं पालघर में दीवार ढहने से एक महिला की मौत हो गई। उधर, अमरनाथ यात्रा के तहत जम्मू से पहला जत्था रवाना हुआ और श्रद्धालु बाबा बर्फानी के दर्शन के लिए आगे बढ़े। इधर, रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह से नए सेना प्रमुख जनरल धीरज सेठ ने पदभार संभालने के बाद पहली औपचारिक मुलाकात की है। वहीं, विदेश मंत्रालय ने पुष्टि की कि केंद्रीय मंत्री मार्गेरिटा और बिहार के राज्यपाल हसनैन ईरान रवाना होंगे। पश्चिम एशिया में तनाव के बीच ईरान ने होर्मुज जलडमरूमध्य में नियम तोड़ने वाले जहाजों पर कड़ी कार्रवाई की चेतावनी दी। सीरिया की राजधानी में एक कैफे में हुए विस्फोट में नौ लोगों की मौत और 20 घायल हो गए। वेनेजुएला में भूकंप के मलबे से आठ दिन बाद एक सुरक्षा गार्ड को जीवित निकाला गया, जबकि मृतकों की संख्या 2,295 पहुंच गई। खेल जगत में क्रिस्टियानो रोनाल्डो ने फीफा विश्व कप नॉकआउट में अपना पहला गोल कर नया रिकॉर्ड बनाया। वहीं, फिल्म ‘होमबाउंड’ के सिनेमैटोग्राफर प्रतीक शाह ने यौन शोषण के आरोपों पर सार्वजनिक रूप से माफी मांगी। एक क्लिक में पढ़ें देश दुनिया की अहम खबरें…
Source link
#TOP #News #उततर #भरत #म #गरम #स #रहत #परतगल #न #करएशय #क #स #हरय #वनजएल #म #अब #तक #क #मत


Post Comment