×
UAE में खेला जा सकता है महिला एशिया कप, 8 टीमें लेंगी हिस्सा, जल्द होगी आधिकारिक घोषणा

UAE में खेला जा सकता है महिला एशिया कप, 8 टीमें लेंगी हिस्सा, जल्द होगी आधिकारिक घोषणा

वुमेंस एशिया कप को लेकर एक बड़ा अपडेट सामने आया है। यह क्रिकेट टूर्नामेंट 28 अगस्त से 13 सितंबर के बीच यूएई (UAE) में खेला जा सकता है। आठ टीमों वाले इस टूर्नामेंट का एशियन क्रिकेट काउंसिल (ACC) ने अभी तक आधिकारिक रूप से ऐलान नहीं किया है। हालांकि उन्होंने इस टूर्नामेंट में हिस्सा लेने वाले सभी देशों को अनौपचारिक तौर पर इन तारीखों के हिसाब से अपनी तैयारी रखने के लिए कह दिया है।

टी20 फॉर्मेट में खेला जाएगा वुमेंस एशिया कप

यह T20 एशिया कप का छठा सीजन होगा, जिसमें कुल 8 टीमें हिस्सा लेंगी। पिछली बार की विजेता श्रीलंका, भारत, पाकिस्तान, बांग्लादेश, नेपाल, मलेशिया, थाईलैंड और मेजबान यूएई (UAE) इस टूर्नामेंट में खेलती हुई नजर आएंगी। एशियन क्रिकेट काउंसिल (ACC) ने अभी तक इसके पूरे शेड्यूल, तारीखों और मैदानों का आधिकारिक ऐलान नहीं किया है, क्योंकि वे अपने सीनियर अधिकारियों की अंतिम मंजूरी का इंतजार कर रहे हैं। फिलहाल पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड (PCB) के अध्यक्ष मोहसिन नकवी ही एसीसी के प्रमुख पद पर हैं। माना जा रहा है कि प्रशासनिक और कागजी औपचारिकताओं के पूरे होते ही इसका आधिकारिक शेड्यूल जारी कर दिया जाएगा।

ACC ने सभी टीमों को भेजा है मेल

एशियन क्रिकेट काउंसिल (ACC) ने 22 जुलाई को सभी टीमों को एक ईमेल भेजा था, जिसमें टूर्नामेंट का लोगो भी शेयर किया गया था। इस मेल में ACC ने बताया कि मैच किस मैदान पर खेले जाएंगे। इस टूर्नामेंट के लिए वेन्यू लगभग फिक्स हो चुका है। उन्होंने उम्मीद जताई कि सभी टीमें 27 अगस्त तक पहुंच जाएंगी और फाइनल मैच 13 सितंबर को खेला जाएगा। आने-जाने के टिकट और रहने के इंतजाम के लिए सभी देश ACC से फाइनल शेड्यूल की जानकारी मांग रहे हैं। इसी दौरान रविवार को BCCI ने जल्दबाजी में भारतीय टीम का ऐलान कर दिया था, लेकिन ACC की तरफ से कोई आधिकारिक घोषणा न होने के कारण उसे तुरंत हटाना पड़ा।

17 सितंबर से होगा एशिया कप का आयोजन

आपको बता दें कि सितंबर में ही एक और बड़ा टूर्नामेंट भी होने वाला है। जापान के नागोया शहर में होने वाले 2026 के एशियन गेम्स में महिला क्रिकेट के मैच 17 से 24 सितंबर के बीच खेले जाएंगे। ऐसे में अगर एशिया कप का फाइनल 13 सितंबर को खत्म होता है, तो भारतीय खिलाड़ियों को एशियन गेम्स की तैयारी और ट्रैवल के लिए बहुत ही कम समय मिल पाएगा। इस टूर्नामेंट के लिए टीम का ऐलान हो चुका है। अब यह देखना दिलचस्प होगा कि अलग-अलग देशों के क्रिकेट बोर्ड अपने खिलाड़ियों की थकान और व्यस्त शेड्यूल को कैसे संभालते हैं।

यह भी पढ़ें

दलीप ट्रॉफी 2026 के लिए नॉर्थ जोन स्क्वॉड का ऐलान, जम्मू कश्मीर के खिलाड़ी को मिली कप्तानी

पंजाब किंग्स के प्लेयर शशांक सिंह ने अचानक बदली अपनी टीम, कहा- वहां मुझे सिर्फ IPL खिलाड़ी समझा गया

Latest Cricket News


#UAE #म #खल #ज #सकत #ह #महल #एशय #कप #टम #लग #हसस #जलद #हग #आधकरक #घषण

Post Comment