Vijay Shah: आयोजन को लेकर जो पोस्टर लगे थे, उनमें भी शाह की तस्वीर नहीं थी। आयोजन के दौरान उन्हें बोलने का अवसर भी नहीं दिया गया। संबोधन के दौरान सीएम ने शाह का नाम जरूर लिया। पत्रकारों ने जब चर्चा की तो सीएम ने नो कमेंट्स कहकर बात टाल दी।
By Navodit Saktawat
Publish Date: Mon, 09 Jun 2025 08:55:07 PM (IST)
Updated Date: Mon, 09 Jun 2025 09:11:02 PM (IST)
HighLights
- जयसिंह नगर में चरकी डोल में पुल बनाया जाएगा।
- बिरसा मुंडा के जीवनको पाठ्य पुस्तकों में जोड़ेंगे।
- माता शबरी के नाम पर कन्या परिसर तैयार होंगे।
नईदुनिया प्रतिनिधि, शहडोल। भारतीय सेना की कर्नल सोफिया कुरैशी के बारे में विवादित बयान के मामले में घिरे मध्य प्रदेश के जनजातीय कार्य मंत्री विजय शाह ने मुख्यमंत्री मोहन यादव के साथ मंच साझा किया। विवादित बयान के 28 दिनों बाद पहली बार वह मुख्यमंत्री के साथ किसी कार्यक्रम में नजर आए। शहडोल के ब्यौहारी में आयोजित कोल जनजाति सम्मेलन में मंत्री शाह और मुख्यमंत्री को मंच पर बातचीत और हंसी-मजाक करते देखा गया। यह बात दीगर है कि पूरे कार्यक्रम में शाह अलग-थलग ही नजर आए। आयोजन को लेकर जो पोस्टर लगे थे, उनमें भी शाह की तस्वीर नहीं थी। आयोजन के दौरान उन्हें बोलने का अवसर भी नहीं दिया गया। संबोधन के दौरान सीएम ने शाह का नाम जरूर लिया। पत्रकारों ने जब चर्चा की तो सीएम ने नो कमेंट्स कहकर बात टाल दी।

सम्मेलन में सीएम ने कहा बिरसा मुंडा से घबराते थे अंग्रेज
शहडोल के ब्यौहारी में आयोजित कोल जनजाति समाज के राज्य स्तरीय सम्मेलन में अपनी बात जय जोहार से शुरू की। उन्होंने कहा कि मैं महाकाल की नगरी से आता हूं और मैं शहडोल के विराटेश्वर भगवान तथा कंकाली मां को भी प्रणाम करता हूं। उन्होंने कहा कि अंग्रेज भगवान बिरसा मुंडा से घबराते थे, उनकी हवा निकल जाती थी। आदिवासी समाज के महानायक को आज पूरा देश याद कर रहा है। उन्होंने कहा कि आज मैं शहडोल के विचारपुर गांव जिसे मिनी ब्राज़ील कहते हैं उसको भी प्रणाम करता हूं। उन्होंने कहा कि यहां खेलने वाली सभी टीमों को 10 लाख रुपए प्रदान करता हूं। बच्चे पढ़े आगे बढ़े यही हमारी और सरकार की सोच है। मुख्यमंत्री ने कार्यक्रम में वाद्य यंत्र बजाने वाले सभी टीम के सदस्यों को 5000 देने की भी बात कही।

- उन्होंने कहा कि हम अपने क्षेत्र में माता शबरी को याद कर रहे हैं। कोल समाज वीरता गंभीरता धीरता के लिए जाना जाता है।
यह की मुख्यमंत्री ने घोषणाएं
- जयसिंह नगर में चरकी डोल में पुल बनाया जाएगा।
- बिरसा मुंडा के जीवन गाथा को पाठ्य पुस्तकों में शामिल किया जाएगा।
- माता शबरी के नाम पर कन्या परिसर तैयार होंगे।
- शहडोल मेडिकल कॉलेज में बिरसा मुंडा की प्रतिमा की स्थापना होगी।
- व्यवहारी के निपानिया में नवीन कॉलेज खोला जाएगा।
- कोल समाज की जमीनों का परीक्षण करने के बाद पट्टे दे दिए जाएंगे।
- शहडोल में पीने के पानी के लिए 27.5 करोड़ से योजना पर काम होगा।
- मुख्यमंत्री ने अंत में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में विकास की मशाल थाम रखने के लिए आह्वान किया।
- भारत माता की जय भगवान बिरसा मुंडा की जय माता शबरी की जय के साथ बात को समाप्त किया।
Source link
#Vijay #Shah #करनल #सफय #पर #ववदत #बयन #दन #वल #क #मतर #शह #न #सएम #क #सथ #कय #मच #सझ #हसमजक #करत #रह



Post Comment