×
West Asia LIVE: दक्षिण ईरान में धमाके, बहरीन में सायरने बजे; अमेरिकी रक्षा मंत्री बोले- कीमत चुकानी होगी

West Asia LIVE: दक्षिण ईरान में धमाके, बहरीन में सायरने बजे; अमेरिकी रक्षा मंत्री बोले- कीमत चुकानी होगी

08:59 AM, 12-Jul-2026

आईआरजीसी का दावा- जॉर्डन के प्रिंस हसन एयरबेस पर हमला किया

ईरान के इस्लामी रिवोल्यूशनरी गार्ड कॉर्प्स (आईआरजीसी) ने दावा किया कि उसने जॉर्डन के प्रिंस हसन एयरबेस पर कई बैलिस्टिक मिसाइलों से हमला किया है। ईरानी सरकारी प्रसारक आईआरआईबी ने आईआरजीसी के हवाले से कहा कि उसकी एयरोस्पेस फोर्स ने इस एयरबेस पर मौजूद अमेरिकी सैन्य ठिकानों को निशाना बनाया।

आईआरजीसी के अनुसार, हमले में एयरबेस का कमान और नियंत्रण केंद्र तथा एमक्यू-9 ड्रोन रखने वाले हैंगर नष्ट कर दिए गए हैं।

08:32 AM, 12-Jul-2026

बहरीन में मिसाइल हमले की चेतावनी वाले सायरन बजे

संयुक्त अरब अमीरात और कतर पर हमले के बीच बहरीन में मिसाइल हमले की चेतावनी वाले सायरन बजने लगे। एसोसिएटेड प्रेस की रिपोर्ट में यह जानकारी दी गई। 

07:55 AM, 12-Jul-2026

हमले के बाद चालक दल ने जहाज छोड़ा: यूकेएमटीओ

यूनाइटेड किंगडम मैरीटाइम ट्रेड ऑपरेशंस (यूकेएमटीओ) ने बताया कि होर्मुज जलडमरूमध्य में हमले का निशाना बने मालवाहक जहाज के चालक दल ने जहाज छोड़ दिया है और लाइफबोट में सवार हो गया है। यूकेएमटीओ के अनुसार, यह जानकारी सैन्य अधिकारियों और जहाज की सुरक्षा टीम के अधिकारी से मिली है।

इससे पहले अमेरिकी सेंट्रल कमांड (सेंटकॉम) ने दावा किया था कि ईरान के इस्लामी रिवोल्यूशनरी गार्ड कॉर्प्स (आईआरजीसी) ने होर्मुज जलडमरूमध्य से गुजर रहे साइप्रस के झंडे वाले मालवाहक जहाज एम/वी जीएफएस गैलेक्सी पर हमला किया। सेंटकॉम के मुताबिक, जहाज के चालक दल का एक सदस्य लापता है। जहाज में आग लगने और इंजन कक्ष को भारी नुकसान होने के कारण वह अपनी यात्रा जारी नहीं रख सका।

07:50 AM, 12-Jul-2026

ताजा घटनाक्रम क्या-क्या हुआ?

  • सेंटकॉम ने इस सप्ताह ईरान पर तीसरे दौर के हमलों की घोषणा की। 
  • अमेरिका ने आरोप लगाया कि ईरान ने होर्मुज जलडमरूमध्य में साइप्रस के झंडे वाले एक मालवाहक जहाज पर हमला किया।
  • बंदर अब्बास, सीरिक, चाबहार, बंदर-ए-दय्यर और असालुयेह बंदरगाह शहरों में विस्फोटों की आवाजें सुनी गईं।
  • इन हमलों से पहले ईरान की इस्लामिक रिवोल्यूशनरी गार्ड कॉर्प्स (आईआरजीसी) ने होर्मुज जलडमरूमध्य को अस्थायी रूप से बंद करने का एलान किया था।
  • उसने यह भी कहा कि उसने एक ऐसे जहाज पर चेतावनी के तौर पर गोली चलाई, जो उसके अनुसार बिना अनुमति वाले मार्ग से गुजरने की कोशिश कर रहा था।
  • ईरान के सर्वोच्च नेता अयातुल्ला मोजतबा खामेनेई ने अपने पिता अली खामेनेई की अमेरिका और इस्राइल के हमले में मौत का बदला लेने की कसम खाई। उन्होंने कहा, बदला लेना हमारे देश की इच्छा है।

07:45 AM, 12-Jul-2026

ईरान को कीमत चुकानी होगी: पीट हेगसेथ

ईरान पर तीसरे दौर के सैन्य हमले शुरू करने के बाद अमेरिकी रक्षा मंत्री पीट हेगसेथ ने एक्स पर लिखा, ईरान ने गलत फैसला लिया। अब उसे इसकी कीमत चुकानी होगी। 

07:36 AM, 12-Jul-2026

अमेरिकी सेना ने ईरान पर तीसरे दौर के हमलों की घोषणा की

अमेरिकी सेना की मध्य कमान (सेंटकॉम) ने कहा कि उसने ईरान पर तीसरे दौर के हमले शुरू कर दिए हैं। उसका आरोप है कि ईरान के इस्लामी रिवोल्यूशनरी गार्ड कॉर्प्स ने होर्मुज जलडमरूमध्य में साइप्रस के झंडे वाले एक मालवाहक जहाज पर खुलेआम हमला किया।

सेंटकॉम के अनुसार, जहाज में आग लगने और इंजन क्षतिग्रस्त होने के कारण वह अपनी यात्रा जारी नहीं रख सका। साथ ही जहाज के चालक दल का एक सदस्य लापता है। अमेरिकी सेना ने कहा, व्यावसायिक जहाजों पर पहले हुए हमलों के लिए जवाबदेह ठहराए जाने के बाद ईरान को समझौते का पालन करने का एक और अवसर दिया गया था। लेकिन वह एक बार फिर ऐसा करने में विफल रहा। यह बयान उन्होंने 16 जून को हुए शांति समझौते के संदर्भ में दिया।

उसने आगे कहा, इसके जवाब में अमेरिका ईरान की उन क्षमताओं को लगातार कमजोर करके भारी कीमत वसूल रहा है, जिनके जरिये वह जलडमरूमध्य से स्वतंत्र रूप से गुजरने वाले नागरिक नाविकों और व्यावसायिक जहाजों पर हमला कर सकता है। 

07:05 AM, 12-Jul-2026

West Asia LIVE: दक्षिण ईरान में धमाके, बहरीन में सायरने बजे; अमेरिकी रक्षा मंत्री बोले- कीमत चुकानी होगी

ईरान के दक्षिणी जास्क शहर में 10 से अधिक विस्फोटों की आवाजें सुनी गईं। यह क्षेत्र होर्मुज जलडमरूमध्य के पास स्थित है और रणनीतिक दृष्टिकोण से अहम माना जाता है। ईरानी सरकारी समाचार एजेंसी आईआरएनए ने यह जानकारी दी। 

Source link
#West #Asia #LIVE #दकषण #ईरन #म #धमक #बहरन #म #सयरन #बज #अमरक #रकष #मतर #बल #कमत #चकन #हग

Previous post

Argentina vs Switzerland LIVE score, FIFA World Cup 2026: ARG 2-1 SUI; Alvarez scores screamer in extra time <div><p><b>Argentina (4-4-2)</b>: Emi Martinez (gk), Molina, Romero, Lisandro Martinez, Tagliafico, De Paul, Paredes, Mac Allister, Fernandez, Messi, Alvarez</p><p><b>Switzerland (4-2-3-1</b>): Kobel (gk), Zakaria, Elvedi, Akanji, Rodriguez, Freuler, Xhaka, Ndoye, Sow, Vargas, Embolo</p></div> #Argentina #Switzerland #LIVE #score #FIFA #World #Cup #ARG #SUI #Alvarez #scores #screamer #extra #time

Next post

‘Behemoth!’: Tony Gilroy’s Music Drama With Pedro Pascal Features 9 Composers, Including Michael Giacchino, James Newton Howard & Alan Silvestri

Post Comment