06:19 AM, 03-Aug-2026
ईरान का क्या रुख है?
ईरान के विदेश मंत्रालय के प्रवक्ता इस्माइल बघाई ने कहा कि होर्मुज जलडमरूमध्य युद्ध से पहले जैसी स्थिति में नहीं लौटेगा। उन्होंने बताया कि इस मुद्दे पर ओमान के साथ चर्चा जारी है, लेकिन फिलहाल जलमार्ग को दोबारा खोलने पर कोई निर्णय नहीं हुआ है। वहीं, ईरान के रक्षा मंत्री ने कहा कि देश अमेरिकी खतरों को लेकर सतर्क है और किसी भी स्थिति से निपटने के लिए तैयार है।
06:18 AM, 03-Aug-2026
क्या फिर शुरू हो सकती है अमेरिका-ईरान वार्ता?
ट्रंप ने कहा कि उन्हें उम्मीद है कि दोनों देशों के बीच बातचीत अगली दोपहर फिर शुरू हो सकती है। हालांकि उन्होंने यह नहीं बताया कि वार्ता में कौन-कौन शामिल होगा। क्षेत्रीय मध्यस्थता से जुड़े एक अधिकारी के मुताबिक, प्रस्ताव में अमेरिका और ईरान के बीच वार्ता बहाल करने, होर्मुज जलडमरूमध्य में आवाजाही फिर शुरू करने और क्षेत्र में हमलों पर रोक लगाने की बात शामिल है।
05:58 AM, 03-Aug-2026
खाड़ी देशों की अपील पर ट्रंप ने टाले नए हमले
अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने कहा कि उन्होंने ईरान पर नए सैन्य हमले का आदेश फिलहाल रोकने का फैसला कतर, सऊदी अरब और संयुक्त अरब अमीरात (यूएई) जैसे खाड़ी देशों के नेताओं की सलाह के बाद लिया। उन्होंने बताया कि अमेरिकी सेना रविवार को द्वितीय विश्व युद्ध के बाद का सबसे बड़ा हमला करने की तैयारी में थी, लेकिन कूटनीति को मौका देने के लिए इस योजना को स्थगित कर दिया गया।
ट्रंप ने एयर फोर्स वन में पत्रकारों से बातचीत के दौरान बताया कि उन्होंने सऊदी क्राउन प्रिंस मोहम्मद बिन सलमान से पूछा था कि सैन्य कार्रवाई की जाए या नहीं। उनके अनुसार, खाड़ी देशों के नेताओं ने हमले के बजाय समझौते को प्राथमिकता देने की बात कही, क्योंकि सैन्य कार्रवाई के परिणामों का अनुमान लगाना मुश्किल होता है।
05:04 AM, 03-Aug-2026
क्या पूरी तरह खुलेगा होर्मुज?
ईरानी विदेश मंत्रालय के प्रवक्ता इस्माइल बकाई ने कहा कि ओमान के साथ ऐसा समुद्री मार्ग तय करने पर सहमति बनने की उम्मीद है, जो दोनों देशों के हितों और सुरक्षा का सम्मान करे। हालांकि उन्होंने साफ किया कि ओमान के साथ समझौते का मतलब यह नहीं होगा कि होर्मुज जलडमरूमध्य पूरी तरह खोल दिया जाएगा।
04:44 AM, 03-Aug-2026
ओमान के साथ वार्ता अंतिम चरण में
इन तनावपूर्ण हालात के बीच ईरान ने यह भी कहा कि ओमान के साथ हॉर्मुज जलडमरूमध्य के प्रबंधन को लेकर बातचीत अंतिम चरण में पहुंच गई है। विदेश मंत्री अब्बास अराघची ने कैबिनेट को जानकारी देते हुए कहा कि दोनों देशों के बीच वार्ता में उल्लेखनीय प्रगति हुई है। हालांकि उन्होंने समझौते के संभावित स्वरूप पर अधिक जानकारी साझा नहीं की।
04:01 AM, 03-Aug-2026
ट्रंप ने क्या कहा था?
डोनाल्ड ट्रंप ने दावा किया था कि ईरान और कुछ अन्य पश्चिम एशियाई देशों ने अमेरिका से सैन्य कार्रवाई रोकने का अनुरोध किया है और संभावित समझौते के प्रमुख बिंदुओं पर सहमति बन चुकी है। उन्होंने कहा था कि अंतिम समझौते में होर्मुज जलडमरूमध्य का तत्काल और पूर्ण रूप से खुलना तथा ईरान के परमाणु खतरे का अंत शामिल होगा। हालांकि तेहरान ने इन सभी दावों को खारिज करते हुए कहा है कि ऐसा कोई समझौता नहीं हुआ है।
03:55 AM, 03-Aug-2026
होर्मुज पर ट्रंप के दावे को ईरान ने किया खारिज
ईरान की अर्ध-सरकारी समाचार एजेंसी फार्स ने कूटनीतिक और सैन्य सूत्रों के हवाले से बताया कि होर्मुज जलडमरूमध्य को दोबारा खोलने पर कोई सहमति नहीं बनी है। रिपोर्ट में कहा गया कि समुद्री मार्ग तभी इस्तेमाल किया जा सकेगा, जब इस्लामिक रिवोल्यूशनरी गार्ड कॉर्प्स (IRGC) नौसेना से पहले अनुमति ली जाएगी। सैन्य सूत्रों ने चेतावनी दी कि बिना मंजूरी तय मार्ग से गुजरने वाले जहाजों को सुरक्षा संबंधी घटनाओं का सामना करना पड़ सकता है।
03:50 AM, 03-Aug-2026
West Asia Tension LIVE: होर्मुज पर फिर बढ़ा तनाव, ट्रंप के दावे पर ईरान का पलटवार; ओमान से समझौता करीब?
Israel Iran US Conflict Live Updates: ईरान ने डोनाल्ड ट्रंप के होर्मुज जलडमरूमध्य दोबारा खोलने के समझौते के दावे को खारिज कर दिया है। तेहरान ने कहा कि कोई समझौता नहीं हुआ है, हालांकि ओमान के साथ वार्ता अंतिम चरण में पहुंच चुकी है। अमर उजाला के इस लाइव ब्लॉग में पढ़ें पश्चिम एशिया में जारी टकराव से जुड़े तमाम पल-पल अपडेट्स…
Source link
#West #Asia #Tension #LIVE #हरमज #पर #फर #बढ #तनव #टरप #क #दव #पर #ईरन #क #पलटवर #ओमन #स #समझत #करब



Post Comment