Last Updated:
भारतीय कुश्ती महासंघ (WFI) ने जूनियर स्तर की प्रतियोगिताओं से 30 ओवरएज पहलवानों को अस्थायी रूप से निलंबित कर दिया है. पिछले महीने में 400 से अधिक मामलों की जांच के बाद यह कार्रवाई की गई है.
WFI ने 30 रेसलर्स को किया बैन.
नई दिल्ली. भारतीय कुश्ती महासंघ (WFI) ने जूनियर स्तर की प्रतियोगिताओं से 30 ओवरएज पहलवानों को अस्थायी रूप से निलंबित कर दिया है. पिछले महीने में 400 से अधिक मामलों की जांच के बाद यह कार्रवाई की गई है. यह कदम दिल्ली के ‘अखाड़ों’ के कोचों और पहलवानों की शिकायतों के बाद उठाया गया है. जिसमें आरोप लगाया गया था कि हरियाणा के कई पहलवानों ने जूनियर स्तर की प्रतियोगिताओं में भाग लेने के लिए फर्जी जन्म प्रमाण पत्र बनवाए थे.
WFI अधिकारी ने कहा, “436 मामलों में से लगभग 300 नरेला क्षेत्र से थे, बाकी सुल्तानपुरी और मंगोलपुरी जैसे क्षेत्रों से थे. इन पहलवानों ने दिल्ली का प्रतिनिधित्व करने के लिए बेगमपुरा से फर्जी प्रमाण पत्र प्राप्त किए क्योंकि हरियाणा की टीमों में चयन होना कठिन है. शिकायतों के बाद, हमने MCD और दिल्ली कैंटोनमेंट बोर्ड से सत्यापन किया और प्रमाण पत्र फर्जी पाए गए,”
अधिकारी ने आहे कहा, “कोचों को दोषी ठहराया जाना चाहिए क्योंकि वे अपने छात्रों को पदक जीतने और प्रसिद्धि पाने के लिए ओवरएज पहलवानों को जूनियर स्तर पर प्रतिस्पर्धा करने की अनुमति देते हैं. WFI ने एक महिला पहलवान को भी खेलो इंडिया गेम्स की तकनीकी समिति को फर्जी जन्म प्रमाण पत्र जमा करने के लिए रिपोर्ट किया. इस महिला पहलवान ने दिल्ली कैंटोनमेंट बोर्ड द्वारा जारी किया गया प्रमाण पत्र प्रस्तुत किया, लेकिन सत्यापन के बाद बोर्ड ने पुष्टि की कि ऐसा कोई प्रमाण पत्र जारी नहीं किया गया था.
Contact: satyam.sengar@nw18.com
Source link
#WFI #न #रसलरस #क #कय #बन #बड #फरजवड #करन #म #लग #थ #शकयत #हई..



Post Comment