यह बात है 2014 के TLC (टेबल्स, लैडर्स और चेयर्स मैच) की। सैथ रॉलिंस और जॉन सीना के बीच यह मुक़ाबला WWE वर्ल्ड हैवीवेट चैंपियनशिप के नंबर 1 कंटेंडर के लिए हुआ था। इस शानदार मैच में दोनों सुपरस्टार्स ने एक दूसरे की जमकर कुटाई की थी। मैच की शुरुआत में दोनों खिलाड़ियों के बीच कांटे की टक्कर देखने को मिली। लेकिन फिर रॉलिंस के साथी जो मर्करी और जेमी नोबल ने सीना को डिसट्रैक्ट करना चालू किया। जिसके बाद रॉलिंस सीना पर भारी पड़े और उन्हें कई स्लैम मारे।
यह भी पढ़ें – WWE के 5 बड़े सुपरस्टार जो स्पीयर मारते हैं और कर देते है विरोधी रेसलर का काम तमाम
इसी बीच जब रॉलिंस टेबल को रिंग में सेट कर रहे थे तब सीना ने उनपर पलट वार किया और उन्हें कंधे पर उठा लिया। सीना रॉलिंस को पावरबम्प मारने वाले थे लेकिन तभी जो मर्करी और जेमी नोबल ने आकार सीना पर हमला कर दिया। इसके बाद एक बार फिर रॉलिंस ने मैच में पकड़ बना ली और सीना पर कई हमले किए।
इसी बीच जो मर्करी और जेमी नोबल एक बार फिर रिंग में आए और सीना पर हमला करने लगे। तभी उन्होंने नोबल-मर्करी को एक साथ उठाकर टेबल के ऊपर AA दे दिया। इसके बाद सीना ने पहले जेमी नोबल को एंट्रैंस रैंप पर सुपलेक्स दिया और उसके बाद रिंगसाइड एरिया के पास एटिट्यूड एडजस्टमेंट दे दिया।
#WWE #रमन #रस #क #मदद #स #जन #सन #न #जत #थ #खतरनक #मच #सथ #रलस #क #तड़ #डल #थ #हडडय



Post Comment