×
अनूपपुर में महिला की मौत के बाद अस्पताल सील:  डॉक्टर की गैरमौजूदगी में इलाज, अनियमितताएं मिलने पर एक्शन – Anuppur News

अनूपपुर में महिला की मौत के बाद अस्पताल सील: डॉक्टर की गैरमौजूदगी में इलाज, अनियमितताएं मिलने पर एक्शन – Anuppur News


अनूपपुर जिला मुख्यालय स्थित आशीर्वाद निजी अस्पताल को स्वास्थ्य विभाग ने रविवार की दोपहर जांच के बाद सील कर दिया है। यह कार्रवाई डॉक्टर की अनुपस्थिति में इलाज के दौरान एक महिला मरीज की मौत और गंभीर अनियमितताएं पाए जाने के बाद की गई। शव ले जाने के लिए एंबुलेंस तक नहीं दी फुनगा पुलिस चौकी क्षेत्र के ग्राम छील्पा निवासी फुलमत चौधरी (पति बिकनू) को दो दिन पहले गंभीर हालत में आशीर्वाद अस्पताल में भर्ती कराया गया था। उस समय अस्पताल में कोई डॉक्टर मौजूद नहीं था और स्टाफ ने ही उन्हें भर्ती कर लिया था। इलाज में लापरवाही के कारण कुछ ही घंटों में महिला की मौत हो गई। महिला की मौत के बाद अस्पताल द्वारा शव ले जाने के लिए एंबुलेंस भी उपलब्ध नहीं कराई गई। घटना की सूचना मिलने पर मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी (CMHO) डॉ. अलका तिवारी ने तत्काल एंबुलेंस की व्यवस्था कर शव को घर भिजवाया था। अगले दिन सीएमएचओ को अस्पताल द्वारा डॉक्टर के नाम का गलत तरीके से उपयोग करने और बिना डॉक्टर की उपस्थिति में इलाज किए जाने की जानकारी मिली। मामला संज्ञान में आते ही स्वास्थ्य विभाग की टीम ने जांच शुरू की। ड्यूटी डॉक्टर था जिले के बाहर
रविवार दोपहर सीएमएचओ डॉ. अलका तिवारी के नेतृत्व में चार सदस्यीय टीम और कोतवाली पुलिस ने अस्पताल का औचक निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान अस्पताल के वार्डों में चार मरीज भर्ती पाए गए। इनमें से दो गंभीर मरीज बिना डॉक्टर के ही भर्ती थे, जबकि दो सामान्य मरीजों को उसी दिन भर्ती किया गया था। जांच में सामने आया कि अस्पताल का नियुक्त डॉक्टर जिले से बाहर था। टीम ने सामान्य मरीजों को घर भेज दिया और गंभीर मरीजों को तत्काल जिला अस्पताल में भर्ती कराया। स्वास्थ्य विभाग की जांच में यह भी सामने आया कि 25 अगस्त को बिना किसी जिम्मेदार चिकित्सक की मौजूदगी के तीन मरीजों का डायलिसिस भी किया गया था। चिकित्सकीय मानकों का खुला उल्लंघन और मरीजों की जान से खिलवाड़ पाए जाने पर स्वास्थ्य विभाग ने पुलिस बल की मौजूदगी में आशीर्वाद अस्पताल को तत्काल प्रभाव से बंद कर सील कर दिया। कार्रवाई की अन्य तस्वीरें…

#अनपपर #म #महल #क #मत #क #बद #असपतल #सल #डकटर #क #गरमजदग #म #इलज #अनयमततए #मलन #पर #एकशन #Anuppur #News

Post Comment