×

अमेरिका में जितने लोग आएंगे नहीं, उससे ज़्यादा हो जाएंगे बाहर! | More people will have to leave America than will enter, claims media report

मीडिया रिपोर्ट से हुआ खुलासा

मीडिया रिपोर्ट से एक चौंकाने वाला खुलासा हुआ है। रिपोर्ट के अनुसार 50 साल में पहली बार ऐसा हो सकता है कि अमेरिका में रहने वाले लोगों की संख्या घटे। यानी कि इस साल अमेरिका छोडक़र बाहर जाने वाले लोगों की संख्या नए आने वालों से ज़्यादा हो सकती है। हालांकि लोग अपनी मर्ज़ी से अमेरिका नहीं छोड़ रहे, बल्कि मजबूरी में ऐसा कर रहे हैं। साउथ बॉर्डर पूरी तरह बंद करना, अंतर्राष्ट्रीय छात्रोंपर प्रतिबंध लगाना और नए प्रवासियों का कानूनी दर्जा छीनना अमेरिका में बदलाव को तेज़ कर रहा है। हाल ही कार्यस्थलों पर छापों और डिपोर्टेशन की चेतावनी ने भी कई प्रवासियों को अमेरिका छोडऩे के लिए मजबूर कर दिया है।

यह भी पढ़ें

3600 डिग्री तापमान भी झेल गया चीन का नया सिरेमिक

श्रम बाजार में संकट पैदा होने की आशंका

विशेषज्ञों का कहना है कि प्रवासियों की कमी से श्रम बाजार में संकट पैदा होगा। खासकर कृषि, निर्माण और हॉस्पिटैलिटी जैसे क्षेत्रों में, जो विदेशी श्रमिकों पर निर्भर हैं। प्रवासियों की संख्या कम होने से टैक्स देने वाले भी घटेंगे। इससे सामाजिक सुरक्षा और अन्य सरकारी कार्यक्रमों को नुकसान हो सकता है।

अर्थव्यवस्था में गिरावट और महंगाई में इजाफे की आशंका

अमेरिका में अगर इसी तरह डिपोर्टेशन होता रहा और नए लोगों के आने की संख्या में कमी आई, तो इससे देश की अर्थव्यवस्था में गिरावट आ सकती है। इससे देश में महंगाई बढ़ सकती है।

यह भी पढ़ें

अंटार्कटिका की बर्फ के नीचे गूंज रही रेडियो वेव्स, वैज्ञानिक हुए हैरान

Source link
#अमरक #म #जतन #लग #आएग #नह #उसस #ज़यद #ह #जएग #बहर #people #leave #America #enter #claims #media #report

Post Comment