×
अशोकनगर में टीचर को कॉलर पकड़कर खींचा-मारपीट की,VIDEO:  गालियां भी दी, पुलिस ने SC/ST एक्ट सहित कई धाराओं में FIR दर्ज की, दो गिरफ्तार – Ashoknagar News

अशोकनगर में टीचर को कॉलर पकड़कर खींचा-मारपीट की,VIDEO: गालियां भी दी, पुलिस ने SC/ST एक्ट सहित कई धाराओं में FIR दर्ज की, दो गिरफ्तार – Ashoknagar News


अशोकनगर जिले के कचनार थाना क्षेत्र के बमनाई (सोनेरा) गांव में एक शिक्षक के साथ स्कूल परिसर में मारपीट का मामला सामने आया है। घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। जिसमें आरोपी टीचर के साथ गाली-गलौज और उन्हें धमकाता दिख रहा है। मामले में पुलिस ने दो आरोपियों के खिलाफ एफआईआर दर्ज कर उन्हें गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस के मुताबिक, घटना बुधवार दोपहर करीब 2:30 बजे की है। शिक्षक महेश अहिरवार स्कूल में पढ़ा रहे थे। तभी एक युवक स्कूल परिसर में पहुंचा। आरोपी ने कथित रूप से गाली-गलौज करते हुए उनकी कॉलर पकड़कर बाहर ले गया। शिक्षक का आरोप है कि बाहर ले जाकर उनके साथ मारपीट की गई। डंडे दिखाकर धमकाया भी गया। शिक्षक की शिकायत पर कचनार थाना पुलिस ने मामला दर्ज किया। SC/ST एक्ट सहित कई धाराओं में केस दर्ज थाना प्रभारी सत्येंद्र कुशवाह ने बताया कि आरोपियों के खिलाफ मारपीट, शासकीय कार्य में बाधा तथा अनुसूचित जाति एवं अनुसूचित जनजाति (एससी/एसटी) अधिनियम की संबंधित धाराओं में केस दर्ज किया गया है। पुलिस ने दोनों नामजद आरोपियों गोविंद रघुवंशी और विनोद रघुवंशी को गिरफ्तार कर लिया है।

#अशकनगर #म #टचर #क #कलर #पकडकर #खचमरपट #कVIDEO #गलय #भ #द #पलस #न #SCST #एकट #सहत #कई #धरओ #म #FIR #दरज #क #द #गरफतर #Ashoknagar #News

Previous post

वैभव सूर्यवंशी के टेस्ट करियर पर अजिंक्य रहाणे का बयान:युवा खिलाड़ी पर दबाव न डालें, IPL और इंटरनेशनल क्रिकेट में काफी अंतर

Next post

इंदौर में मेडिकल विभाग के स्‍टोर कीपर राकेश गोरखे की पत्‍नी भी सरकारी लाइब्रेरियन, भ्रष्टाचार से अर्जित की करोड़ों की संपत्ति

Post Comment