×
इंदौर और मालवा क्षेत्र को मिलेंगी नई ट्रेनें! सिंहस्थ-2028 से पहले सांसद लालवानी ने दिल्ली में रेल मंत्री के समक्ष रखीं कई प्रमुख मांगें

इंदौर और मालवा क्षेत्र को मिलेंगी नई ट्रेनें! सिंहस्थ-2028 से पहले सांसद लालवानी ने दिल्ली में रेल मंत्री के समक्ष रखीं कई प्रमुख मांगें

सिंहस्थ-2028 की तैयारियों को लेकर इंदौर एवं मालवा क्षेत्र की रेल अधोसंरचना को सशक्त बनाने की दिशा में महत्वपूर्ण पहल करते हुए सांसद ने केंद्रीय रेल मं…और पढ़ें

Publish Date: Thu, 30 Jul 2026 06:55:25 PM (IST)Updated Date: Thu, 30 Jul 2026 06:55:24 PM (IST)

सिंहस्थ-2028 से पहले रेल परियोजनाओं पर प्राथमिकता।

HighLights

  1. सिंहस्थ-2028 से पहले रेल परियोजनाओं पर प्राथमिकता
  2. इंदौर व लक्ष्मीबाई नगर आसपास के स्टेशनों के विस्तार
  3. नई ट्रेनों को नियमित करने सहित अन्य विषय पर चर्चा

नईदुनिया प्रतिनिधि, इंदौर। सिंहस्थ-2028 की तैयारियों को लेकर इंदौर एवं मालवा क्षेत्र की रेल अधोसंरचना को सशक्त बनाने की दिशा में महत्वपूर्ण पहल करते हुए सांसद ने केंद्रीय रेल मंत्री से नई दिल्ली में गुरुवार को चर्चा की।

बैठक में इंदौर एवं आसपास के रेलवे स्टेशनों के विस्तार, लंबित रेल परियोजनाओं में तेजी, नई ट्रेनों के संचालन, बढ़ाए गए फेरों को नियमित करने एवं यात्रियों की सुविधाओं के विस्तार सहित अनेक विषयों पर विचार-विमर्श किया।

रेलवे स्टेशनों के विस्तार और पुनर्विकास पर चर्चा

केंद्रीय रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव से सांसद शंकर लालवानी ने वर्ष 2028 में उज्जैन में सिंहस्थ में लाखों श्रद्धालुओं के आने की संभावना है। बैठक में इंदौर रेलवे स्टेशन एवं लक्ष्मीबाई नगर रेलवे स्टेशन के पुनर्विकास कार्यों के साथ राऊ, राजेंद्र नगर, चंद्रावतीगंज, गौतमपुरा सहित आसपास के प्रमुख रेलवे स्टेशनों के विस्तार, प्लेटफॉर्म क्षमता बढ़ाने, यात्री सुविधाओं के उन्नयन व भविष्य की आवश्यकताओं के अनुरूप अधोसंरचना विकसित करने पर चर्चा की।

रेल मंत्री ने संबंधित वरिष्ठ रेलवे अधिकारियों को सभी परियोजनाओं एवं प्रस्तावों की समीक्षा के लिए उच्चस्तरीय बैठक आयोजित करने के निर्देश दिए। रेलवे विकास कार्यों को प्राथमिकता के साथ आगे बढ़ाने का आश्वासन भी दिया।

Source link
#इदर #और #मलव #कषतर #क #मलग #नई #टरन #सहसथ2028 #स #पहल #ससद #ललवन #न #दलल #म #रल #मतर #क #समकष #रख #कई #परमख #मग

Previous post

बिहार का मौसम, 31 जुलाई: कैमूर से कटिहार तक भारी बारिश की चेतावनी, 24 जिलों में आंधी-बिजली का येलो अलर्ट

Next post

क्या सरकार की आलोचना पर दर्ज हो सकता है केस, सोशल मीडिया पर आपकी आजादी कहां खत्म होती है? जानिए एक्सपर्ट्स की राय

Post Comment