×
इंदौर का 8 करोड़ गबन कांड फिर खुला, 3 साल बाद 35 नए आरोपी रडार पर, रिश्तेदारों तक पहुंची जांच

इंदौर का 8 करोड़ गबन कांड फिर खुला, 3 साल बाद 35 नए आरोपी रडार पर, रिश्तेदारों तक पहुंची जांच

इंदौर के 8 करोड़ रुपये गबन मामले की जांच फिर तेज हुई। पुलिस ने 35 नए आरोपितों की सूची बनाई। कई रिश्तेदारों और परिचितों पर रकम लेने के आरोप हैं।

Publish Date: Fri, 31 Jul 2026 01:02:52 PM (IST)Updated Date: Fri, 31 Jul 2026 01:02:52 PM (IST)

इंदौर का 8 करोड़ गबन कांड फिर खुला। (फाइल फोटो)

HighLights

  1. तीन साल पुराने आठ करोड़ गबन मामले की जांच तेज हुई।
  2. पुलिस ने 35 नए आरोपितों की सूची तैयार की।
  3. रिश्तेदारों और परिचितों के खातों में रकम जमा कराई गई।

नईदुनिया प्रतिनिधि, इंदौर। तीन साल पूर्व हुए 8 करोड़ के गबन की फाइल दोबारा खुली है। पुलिस ने 35 लोगों की सूची बनाई है। ज्यादातर मजदूर-ड्राइवर और रिश्तेदार है। निलंबित कर्मचारी मिलाप चौहान ने प्रापर्टी का रुपया बता कर खाते में जमा करवाया था।

रावजी बाजार पुलिस ने मार्च 2023 में तत्कालीन कलेक्टर मुनीष सिंह सिकरवार की शिकायत पर मिलाप चौहान और रंजीत करोड़ के खिलाफ धोखाधड़ी का केस दर्ज किया था। मिलात कलेक्टरेट में ही पदस्थ था। उसने कोषालय से चालान चिन्हित कर लिए और हितग्राहियों के स्थान पर परिचितों के नाम लिख कर खातों में लगा दिए।

पुलिस ने बनाई 35 आरोपियों की सूची

इस तरह आरोपियों ने करीब 8 करोड़ का गबन किया। पुलिस ने जांच ठंडे बस्ते में डाल दी थी। पुलिस आयुक्त संतोष कुमार सिंह ने फरार आरोपितों की गिरफ्तारी के आदेश दिए है। पुलिस ने 35 आरोपियों की सूची बनाई है।

रुपये जमा करवा कर फंस गए रिश्तेदार

  • पुलिस ने मिलाप के बयान के आधार पर अमित निंबालकर, खुशबू, हीना कुरैशी, सोनम राठौर, विकास वाविस्कर, ज्योति पाठक, योगेश जाधव, खुशाल सेनवाल, धापू राठौर, कृतिका शर्मा, राजेश मौर्य, मनोज मटोलिया, विनेश संपत, नितेश संपत, दिवेश, रामाकृष्णनन, आसिफ नूर, दीपक राठौर, दिव्याशी चौहान, वैशाली कदम, काजल श्रीवंस, सचिन श्रीवंश।
  • निरंजन पाटिल, लक्ष्मी प्रजापत, रेखा प्रजापति, विशाल, प्रेम कोटिया, चांदनी, नीतू श्रीवास्तव, प्रदीप श्रीवास्तव, संतोषी, श्याम ई आटो, रेशमा खान, राजेंद्र राठौर और दिनेश राठौर को आरोपियों में जोड़ा है। गिरफ्तारी की सूचना पर कुछेक ने अग्रिम जमानत ले ली है।
  • इनकी हुई गिरफ्तारी

    पुलिस ने मामले में मिलाप चौहान, रणजीत सिंह करोड़ सहित मनीषा चौहान, राहुल चौहान, पूजा परिहार, राकेश परिहार, अभिषेक सोलंकी, अतुल चौहान, गीता करोड़, सोनू परेता, जगदीश गड़वाल, शुभम यादव, विवेक जागीदार, तेज सिंह, राहुल राठौर, संजय पाठक की गिरफ्तारी कर ली है।

    ये खबर भी पढ़ें- इंदौर-ऋषिकेश एक्सप्रेस होगी डेली? रेलमंत्री से मिलेंगे सांसद, दिल्ली और उत्तराखंड यात्रियों को मिल सकती है राहत

    Source link
    #इदर #क #करड #गबन #कड #फर #खल #सल #बद #नए #आरप #रडर #पर #रशतदर #तक #पहच #जच

    Previous post

    CWG 2026: देश की उम्मीदों को झटका, महिलाओं के 86 किग्रा वेटलिफ्टिंग फ़ाइनल में मार्टिना देवी मैबम मेडल से चूकीं

    Next post

    MPPSC ने बनाया नया रिकॉर्ड, सहायक प्राध्यापक अर्थशास्त्र के इंटरव्यू का रिजल्ट 24 घंटे में जारी

    Post Comment