इंदौर के खजराना थाना क्षेत्र में कर्बला के पास स्थित टेंट हाउस गोडाउन में देर रात तीन बजे भीषण आग लग गई। …और पढ़ें
HighLights
- खजराना के कर्बला क्षेत्र में रात तीन बजे टेंट हाउस गोडाउन में लगी भीषण आग
- आसपास के कई गोदाम भी चपेट में आए, लाखों के नुकसान की जताई आशंका
- फायर ब्रिगेड और खजराना पुलिस ने घंटों की मशक्कत के बाद आग पर पाया काबू
नईदुनिया प्रतिनिधि, इंदौर। इंदौर में खजराना थाना इलाके के कर्बला के पास स्थित टेंट हाउस गोडाउन में देर रात 3 बजे भीषण आग लग गई। आग ने देखते ही देखते आसपास के कई गोदामों को भी अपनी चपेट में ले लिया, जिससे लाखों के नुकसान की आशंका जताई जा रही है।
मौके पर फायर ब्रिगेड, दमकल की कई गाड़ियां और खजराना पुलिस की टीम लगातार आग बुझाने में जुटी रहीं। आग पर काबू पाने में काफी मशक्कत करनी पड़ी। पूरे इलाके में धुआं फैलने से अफरा-तफरी से मच गई। फिलहाल आग लगने के कारणों का पता नहीं चल पाया है।
इंदौर के खजराना इलाके में टेंट हाउस गोडाउन में लगी आग, धुएं से मची अफरा-तफरी#Indore #MadhyaPradesh #MPNews pic.twitter.com/jdQTR7AWsh
— NaiDunia (@Nai_Dunia) May 18, 2026
इधर… नहाने गया छात्र तालाब में डूबा सात घंटे बाद मिला शव
दोस्तों के साथ तालाब में नहाने गया 11वीं का छात्र डूब गया। पुलिस, गोताखोर और एसडीईआरएफ ने करीब सात घंटे बाद उसका शव निकाला। छात्र का शव कीचड़ में फंसा मिला है। घटना सुपर कोरिडोर क्षेत्र में टिगरिया बादशाह की है। कुम्हारखाड़ी निवासी 17 वर्षीय कृष्णा राजावत पांच दोस्तों के साथ तालाब में नहाने गया था। किशोर नहाते हुए गहरे पानी में चले गए और डूबने लगे।
कृष्णा के दोस्त हर्ष प्रजापति ने तालाब में नहाने आए एक अन्य युवक निलेश की मदद से चार को बचा लिया पर कृष्णा आगे चला गया और डूब गया। सूचना पर पुलिस और एसडीईआरएफ, पुलिसकर्मी पहुंचे और शव की तलाश शुरू की। शाम करीब सात बजे कृष्णा का शव कीचड़ में फंसा मिला। प्रत्यक्षदर्शी निलेश सूर्यवंशी (लक्ष्मीपुरी) के अनुसार उसके सामने की घटना है। किशोरों को तैरना नहीं आता था।
बाल पकड़कर खींचा पर नहीं बची जान
वह गहरे पानी में गए तो तीन को उसने बाल पकड़ कर खींचा और डूबने से बचाया लेकिन कृष्णा नहीं बच सका। स्वजन ने कहा उनको करीब दो घंटे बाद घटना की सूचना मिली थी। पुलिस भी बहुत देर बाद पहुंची है। गांव वालों की मदद से स्वजन ढूंढने की कोशिश करते रहे। काफी देर बाद एसडीईआरएफ वाले आए तो नाव लेकर तालाब में उतरे।
एसीपी रुबिना मिजवानी के अनुसार शासकीय तालाब है। 17 वर्षीय कृष्ण पुत्र जितेंद्र रजावत निवासी कुम्हारखाड़ी के साथ निलेश सूर्यवंशी निवासी लक्ष्मीपुरी, मयंक वर्मा, अंशु कश्यप, संस्कार तीनों निवासी कुम्हारखाड़ी, प्रेम सोलंकी निवासी यादव नंद नगर गली नंबर 1 नहाने गए थे।
Source link
#इदर #क #खजरन #इलक #म #टट #हउस #गडउन #म #लग #आग #धए #स #मच #अफरतफर



Post Comment