शहर के सबसे बड़े डबल डेकर फ्लाईओवर का लंबे समय से जारी इंतजार तब खत्म हुआ, जब मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने गुरुवार को इसकी एक भुजा को उद्घाटन कर याताय…और पढ़ें
HighLights
- लवकुश चौराहा पर निर्माणाधीन फ्लाईओवर की एक लेन तैयार हो चुकी है और आवागमन शुरू किया जा रहा है
- उज्जैन रोड से मरीमाता जाने वाली भुजा से आवागमन शुरू होने से वाहनों को चौराहे पर रुकने की आवश्यकता नहीं होगी
- ट्रायल के तौर पर इस भुजा से आवागमन शुरू किया जा रहा है, क्योंकि दूसरी भुजा का कार्य अभी बाकी है
नईदुनिया प्रतिनिधि, इंदौर। शहर के सबसे बड़े डबल डेकर फ्लाईओवर का लंबे समय से जारी इंतजार तब खत्म हुआ, जब मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने गुरुवार को इसकी एक भुजा को उद्घाटन कर यातायात के लिए खोला। अब उज्जैन रोड से वाहन फ्लाईओवर का उपयोग कर सीधे मरीमाता की तरफ उतर सकेंगे। वाहनों के ऊपर से निकलने के कारण इससे फ्लाईओवर के नीचे जारी सर्विस रोड निर्माण कार्य भी तेजी से पूरा हो सकेगा।
लंबे ट्रैफिक जाम से राहत मिलेगी
लवकुश चौराहा पर निर्माणाधीन फ्लाईओवर की एक लेन तैयार हो चुकी है और आवागमन शुरू किया जा रहा है। उज्जैन रोड से मरीमाता जाने वाली भुजा से आवागमन शुरू होने से वाहनों को चौराहे पर रुकने की आवश्यकता नहीं होगी। ट्रायल के तौर पर इस भुजा से आवागमन शुरू किया जा रहा है, क्योंकि दूसरी भुजा का कार्य अभी बाकी है। इसके पूरा होने के बाद फ्लाईओवर से पूरी तरह से आवागमन शुरू कर दिया जाएगा। एक भुजा शुरू होने से रोजाना हजारों वाहन चालकों का समय बचेगा और लंबे ट्रैफिक जाम से राहत मिलेगी। वहीं नीचे यातायात का भार भी कम होगा।
लवकुश फ्लाईओवर के लिए देर शाम मिली अनुमति के बाद मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने गुरुवार सुबह इसकी एक भुजा का उद्घाटन किया। इसके पहले फ्लाईओवर की एक लेन से यातायात शुरू करने के लिए बुधवार को प्रस्तावित ट्रायल सीएमआरएस की अनुमति नहीं मिलने से नहीं हो सका था। हालांकि देर शाम सीएमआरएस से आवश्यक अनुमति मिल गई। आईडीए के मुख्य कार्यपालिक अधिकारी डॉ. परिक्षित झाड़े ने बताया कि गुरुवार को मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव के इंदौर प्रवास के दौरान उनकी उपस्थिति में फ्लाईओवर की एक भुजा से यातायात शुरू किया गया है।
उन्होंने बताया कि फ्लाईओवर का शेष निर्माण कार्य लगभग दो माह में पूरा होने की उम्मीद है। इसके बाद विधिवत लोकार्पण कर फ्लाइओवर को दोनों ओर से आम यातायात के लिए पूरी तरह खोल दिया जाएगा। लवकुश फ्लाईओवर की एक भुजा से यातायात शुरू करने की अनुमति मिल गई है। मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने इंदौर होकर आलीराजपुर जाने के दौरान फ्लाईओवर की भुजा से यातायात शुरू किया।
Source link
#इदर #क #लवकश #चरह #पर #बन #डबल #डकर #फलईओवर #क #एक #भज #यतयत #क #लए #खल #सएम #न #कय #शभरभ



Post Comment