×
इंदौर के सुपर कॉरिडोर पर बनेगी मध्य प्रदेश की पहली एयरोसिटी, एक ही जगह पर घर, ऑफिस, मॉल और सिनेमाघर

इंदौर के सुपर कॉरिडोर पर बनेगी मध्य प्रदेश की पहली एयरोसिटी, एक ही जगह पर घर, ऑफिस, मॉल और सिनेमाघर

इंदौर के सुपर कॉरिडोर पर मध्य प्रदेश की पहली एयरोसिटी बनाने का प्रस्ताव तैयार हुआ है। इंदौर विकास प्राधिकरण ने एयरपोर्ट के पास स्कीम नंबर 172 में 25 ए…और पढ़ें

Publish Date: Mon, 29 Jun 2026 10:28:38 AM (IST)Updated Date: Mon, 29 Jun 2026 10:46:19 AM (IST)

इंदौर सुपर कॉरिडोर की फाइल फोटो।

HighLights

  1. यहीं से मध्य प्रदेश के इकोनॉमिक कॉरिडोर की भी शुरुआत होगी
  2. एयरपोर्ट से नजदीकी, दिल्ली-मुंबई-अहमदाबाद से सीधी कनेक्टिविटी
  3. आईडीए की बैठक में प्रस्ताव रखा जाएगा और मंजूरी के बाद काम शुरू होगा

डिजिटल डेस्क, इंदौर। इंदौर शहर में सुपर कॉरिडोर पर मध्य प्रदेश की पहली एयरोसिटी बनाने का प्रस्ताव तैयार हुआ है। इंदौर विकास प्राधिकरण ने 25 एकड़ की जमीन पर इसका प्रस्ताव बनाया है। इंदौर हवाई अड्डे के पास स्कीम नंबर 172 में यह शामिल रहेगी। इसी इलाके से मध्य प्रदेश के इकोनॉमिक कॉरिडोर की भी शुरुआत होने वाली है।

इंदौर विकास प्राधिकरण ने यह प्रस्ताव शहर की अर्थव्यवस्था को आगे बढ़ाने के लिए तैयार किया है। इसमें एयरपोर्ट से नजदीकी के साथ देश के बड़े शहरों दिल्ली, मुंबई और अहमदाबाद से सीधे जुड़ने का फायदा मिलेगा। इसी इलाके में मेट्रो रेल शुरु होने और फिर बड़ी-बड़ी कंपनियों और शैक्षणिक संस्थानों के करीब होने से और फायदा मिलेगा।

इंदौर विकास प्राधिकरण के बैठक में एयरोसिटी के प्रस्ताव को रखा जाएगा। माना जा रहा है कि इस पर मंजूरी मिलने के बाद जल्द ही काम भी शुरू कर दिया जाएगा। यह शहर के आर्थिक विकास की राह में एक और बड़ा कदम होगा।

तेजी डेवलप हो रहा है इंदौर के सुपर कॉरिडोर के आस-पास का क्षेत्र

इंदौर के सुपर कॉरिडोर और एयरपोर्ट से लगा क्षेत्र तेजी से विकसित हो रहा है। यहां पर टीसीएस और इंफोसिस जैसी बड़ी कंपनियों के दफ्तर है साथ ही इलाके में बड़ी होटलें भी खुलने जा रही हैं। एयरोसिटी में एक ही जगह पर घरों के साथ-साथ ऑफिस, मॉल, सिनेमाघर, होटल सहित कई चीजें होंगी।

Source link
#इदर #क #सपर #करडर #पर #बनग #मधय #परदश #क #पहल #एयरसट #एक #ह #जगह #पर #घर #ऑफस #मल #और #सनमघर

Post Comment