इंदौर के हनीट्रैप केस की जांच करेगी एसआईटी, इंटेलिजेंस का प्रधान आरक्षक भी गिरफ्तार

इंदौर के हनीट्रैप केस की जांच करेगी एसआईटी, इंटेलिजेंस का प्रधान आरक्षक भी गिरफ्तार

विदेश में पढ़ चुकी रेशू प्रतियोगी परीक्षा में भाग ले चुकी है। दिल्ली में पढ़ने के दौरान ही वह बड़े नेताओं के संपर्क में आ गई थी। इसका फायदा उठाकर जमीन …और पढ़ें

Publish Date: Fri, 22 May 2026 08:34:26 AM (IST)Updated Date: Fri, 22 May 2026 08:34:26 AM (IST)

हनीट्रैप मामले में की गई गिरफ्तारी। (प्रतीकात्मक तस्वीर)

HighLights

1. पूछताछ: श्वेता के मोबाइल से डेटा गायब, अनुबंध जब्त करने की कोशिश जारी
2. दिल्ली में पढ़ने के दौरान ही वह बड़े नेताओं के संपर्क में आ गई थी
3. इसका फायदा उठाकर उसने प्रदेश के नेताओं से नजदीकी बढ़ाई और जमीनों के धंधे में आ गई

नईदुनिया प्रतिनिधि,इंदौर। ”हनीट्रैप-2026” की जांच के लिए विशेष जांच दल (एसआईटी) का गठन कर दिया है। क्राइम ब्रांच की एसआईटी ने पूछताछ शुरू कर दी है। गुरुवार को इंटेलिजेंस शाखा के प्रधान आरक्षक विनोद शर्मा की भी गिरफ्तारी ले ली गई। उस पर साजिश में शामिल होने का आरोप लगाया है। एसआईटी रेशू से एक अनुबंध जब्त करने का प्रयास चल रहा है, जो जमीन की खरीदी-ब्रिक्री के संबंध में किया गया था।

डीसीपी (अपराध) राजेश त्रिपाठी के अनुसार मकरोनिया (सागर) निवासी रेशू महेंद्र चौधरी से पुलिस ने पूछताछ की है। विदेश में पढ़ाई कर चुकी रेशू प्रतियोगी परीक्षा में भाग ले चुकी है। दिल्ली में पढ़ने के दौरान ही वह बड़े नेताओं के संपर्क में आ गई थी। इसका फायदा उठाकर उसने प्रदेश के नेताओं से नजदीकी बढ़ाई और जमीनों के धंधे में आ गई।

श्वेता विजय जैन पहले ही अलका दीक्षित के संपर्क में थी। अलका शराब तस्करी छोड़कर लाखन चौधरी के साथ प्रोपर्टी का व्यवसाय करने लगी थी। रेशू के हाईप्रोफाइल नेताओं से संबंध होने की जानकारी मिली तो ब्लैकमेलिंग का साजिश कर ली। उसने आरोपितों ने व्यवसायियों को उलझा लिया और उनके वीडियो बना लिए। पुलिस के अनुसार अभी तक पांच मोबाइल की जब्ती की गई है। साइबर और फोरेंसिक एक्सपर्ट डेटा की छानबीन कर रहे है।

तीन साल में बना संगठित गिरोह

• अलका दीक्षित गिरोह की मास्टर माइंड है। श्वेता का साथ मिलने से वह जल्दी आगे बढ़ गई।
• प्रधान आरक्षक विनोद शर्मा को जीजा बोलती है। उसको वीडियो भेज कर सलाह लेती थी।
• लाखन चौधरी प्रोपर्टी कारोबारी बनकर कारोबारी और नेताओं से मिलता था।
• श्वेता विजय जैन फोेन पर ही आपरेट करती थी।
• रेशू चौधरी हाईप्रोफाइल पार्टियों में सिरकत कर वीडियो बनाने लगी थी।
• अलका के बेटे जयदीप सदस्यों को मदद करने का जिम्मा सौंपा था।

‘हनीट्रैप-2026’ का बड़ा खुलासा… श्वेता जैन की करीबी और बीजेपी नेता रेशू चौधरी गिरफ्तार, मोबाइल से मिले आपत्तिजनक वीडियो

Source link
#इदर #क #हनटरप #कस #क #जच #करग #एसआईट #इटलजस #क #परधन #आरकषक #भ #गरफतर

Previous post

इंदौर के जिंसी में सड़क चौड़ीकरण के लिए चला बुलडोजर, 100 साल से पुराने मकान भी तोड़े, आज छावनी में टूटेंगे

Next post

रामलक्ष्मणः मैंने प्यार किया, हम आपके हैं कौन जैसी फिल्मों के संगीतकार, हिट गानों से दुनिया को बनाया अपना दीवाना
“मैंने प्यार किया”, “हम आपके हैं कौन”, और “हम साथ साथ हैं” जैसी फिल्मों में अपने शानदार संगीत के लिए पहचाने जाने वाले दिग्गज संगीतकार रामलक्ष्मण का 22 मई 2021 को निधन हुआ था। रामलक्ष्मण का असली नाम विजय काशीनाथ पाटिल था। उन्होंने हिंदी, भोजपुरी और मराठी की करीब 150 से ज्यादा फिल्मों में म्यूजिक दिया। उनको राजश्री प्रोडक्शन की फिल्मों में खास पहचान मिली।

रामलक्ष्मण नाम एक संगीतकार जोड़ी का प्रतीक है, जिसने 80-90 के दशक में रोमांटिक और पारिवारिक फिल्मों में संगीत दिया। रामलक्ष्मण की जोड़ी मुख्य रूप से लक्ष्मण, यानी विजय पाटिल की मेहनत और प्रतिभा से जानी जाती है। उनकी धुनें आज भी कई लोगों के दिलों में गूंजती हैं। इस जोड़ी के राम, सुरेंद्र थे।

विजय पाटिल का जन्म 16 सितंबर 1942 को नागपुर में हुआ था। बचपन से ही संगीत के प्रति गहरा लगाव रखने वाले विजय ने पारंपरिक प्रशिक्षण लिया और विभिन्न वाद्यों जैसे पियानो, अकॉर्डियन और ड्रम्स पर बजाना सीखा। दादा कोंडके ने रामलक्ष्मण को मराठी फिल्मों से काम की शुरुआत कराई थी। इसके बाद रामलक्ष्मण ने दादा कोंडके की कई हिंदी फिल्मों में भी संगीत दिया। इस जोड़ी की 1977 में हिंदी सिनेमा में एंट्री ‘एजेंट विनोद’ फिल्म से हुई।

हालांकि इस जोड़ी के राम यानी सुरेंद्र की जल्द ही मृत्यु हो गई। इसके बाद विजय पाटिल यानी ‘लक्ष्मण’ ने रामलक्ष्मण ब्रांड को जीवित रखा। वर्ष 1989 में सूरज बड़जात्या की फिल्म ‘मैंने प्यार किया’ ने रामलक्ष्मण को रातोंरात स्टार बना दिया। सलमान खान और भाग्यश्री के अभिनय में बनी इस फिल्म के गाने युवा पीढ़ी के होठों पर चढ़ने लगे। “दिल दीवाना,” “कबूतर जा जा जा,” “आजा शाम होने आई,” “मैंने प्यार किया” और “मेरे सवालों का” जैसे गाने आज भी शादियों और पार्टियों में गूंजते हैं। इस फिल्म के सभी 11 गाने हिट रहे।

इसके बाद वर्ष 1994 में ‘हम आपके हैं कौन..!’ फिल्म आई। इस फिल्म के “दीदी तेरा देवर दीवाना,” “मई नी मई,” “जूते दो पैसा लो,” “हम आपके हैं कौन,” और “वाह वाह राम जी” जैसे गाने पूरे देश में छा गए। इसके बाद वर्ष 1999 में ‘हम साथ-साथ हैं’ फिल्म ने भी रामलक्ष्मण का एक और लोहा मनवाया।

रामलक्ष्मण ने लता मंगेशकर, आशा भोसले, किशोर कुमार, उदित नारायण, अलका याग्निक और कुमार सानू जैसे दिग्गज गायकों के साथ काम किया। ‘100 डेज’, ‘पत्थर के फूल’, ‘पुलिस पब्लिक’, ‘मुस्कुराहट’ जैसी फिल्मों में भी उनके संगीत ने चार चांद लगा दिए। विजय पाटिल कम चर्चा में रहना पसंद करते थे। वे संगीत को ही अपनी पहचान मानते थे। 22 मई 2021 को 79 वर्ष की आयु में उन्होंने आखिरी सांस ली। उनके निधन की खबर से हर तरफ शोक का माहौल छा गया था।
Music Director,Hindi Film Music,Maine Pyar Kiya,Ram,laxman,Ram Achal Rajbhar

Post Comment