×
इंदौर के होस्टल में चल रही थी गांजा पार्टी, पुलिस ने दबिश देकर चार छात्रों को पकड़ा

इंदौर के होस्टल में चल रही थी गांजा पार्टी, पुलिस ने दबिश देकर चार छात्रों को पकड़ा

इंदौर के प्रतिष्ठित शासकीय कॉलेज में होस्टल में गांजा पार्टी का भंडाफोड़ हुआ है। पुलिस ने दबिश देकर इंजीनियरिंग के चार छात्रों को गिरफ्तार किया है। इस …और पढ़ें

Publish Date: Tue, 12 May 2026 09:58:36 PM (IST)Updated Date: Tue, 12 May 2026 09:58:36 PM (IST)

गांजा पार्टी में पुलिस ने चार छात्रों को पकड़ा।

HighLights

  1. इंदौर के होस्टल में चल रही थी गांजा पार्टी
  2. पुलिस ने दबिश देकर चार छात्रों को पकड़ा

नईदुनिया प्रतिनिधि, इंदौर। शहर के प्रतिष्ठित शासकीय कॉलेज में होस्टल में गांजा पार्टी का भंडाफोड़ हुआ है। पुलिस ने दबिश देकर इंजीनियरिंग के चार छात्रों को गिरफ्तार किया है। इस कार्रवाई से नशाखोरी में लिप्त छात्रों में हड़कंप मचा है। तस्कर और पैडलरों के नाम भी सामने आए, जो होस्टल, कॉलेजों में नशीले पदार्थों की सप्लाई करते हैं। भंवरकुआं टीआई संतोष दूधी के अनुसार आईआईटी कॉलेज के डीन द्वारा ही सूचना मिली थी।

डीन और वार्डन की सूचना पर कार्रवाई

डीन ने बताया होस्टल वार्डन ने कुछ छात्रों को गांजा फूंकते हुए देखा है। पुलिस ने सोमवार रात दबिश देकर आरोपित आयुष झा निवासी गोल्डन नेस्ट मुंबई, विवेक शर्मा निवासी राजाराम नगर देवास, उमंग अग्रवाल निवासी सबलगढ़ मुरैना और दीपांशू अहिरवार निवासी नर्मदापुर को गिरफ्तार कर लिया। चारों इंजीनियरिंग के छात्र हैं और होस्टल विश्वरिया, डी. विक्रम साराभाई होस्टल (आईआईपीएस) में रहते हैं। पुलिस ने छात्रों के विरुद्ध एनडीपीएस एक्ट की धारा 8/27 के तहत कार्रवाई की है।

सप्लाई चेन का खुलासा

टीआई के अनुसार आरोपितों ने बताया गांजा की सप्लाई राऊ का कुलदीप करता है। उसको मोबाइल पर ऑर्डर देते थे। लग्जरी कार से गांजा की सप्लाई करने वाले पैडलर को भी पुलिस ने रेकी कर पकड़ा। खजराना पुलिस ने पैडलर वैभव बुंदेला उर्फ रजत ठाकुर निवासी चित्रा नगर (विजय नगर) को पकड़ा है।

आरोपित स्कॉर्पियो कार (एमपी 09 एके 8070) से गांजा की डिलीवरी देने जा रहा था। पुलिस ने स्टार चौराहा के समीप से पकड़ लिया। टीआई मनोज सेंधव के अनुसार वैभव के खिलाफ सौरभ रघुवंशी ने मारपीट की शिकायत की थी। जानकारी जुटाने पर पता चला वैभव मादक पदार्थों की सप्लाई करता है।

Source link
#इदर #क #हसटल #म #चल #रह #थ #गज #परट #पलस #न #दबश #दकर #चर #छतर #क #पकड

Post Comment