नर्मदा के चौथे चरण के लिए फंड जुटाने के लिए इंदौर नगर निगम फिर से बांड जारी करेगा। कुल मिलाकर एक हजार करोड़ रुपये के बांड जारी किए जाएंगे। इनको ब्लू ब …और पढ़ें
HighLights
- ऐसा करने वाले देश का पहला नगरीय निकाय होगा इंदौर नगर निगम
- एमआईसी बैठक में मिली हरी झंडी, सितंबर के अंत तक जारी होंगे बांड
- बांड होल्डरों को इंदौर नगर निगम एक निश्चित दर से ब्याज देगा
नईदुनिया प्रतिनिधि, इंदौर। नर्मदा के चौथे चरण के लिए फंड जुटाने के लिए इंदौर नगर निगम फिर से बांड जारी करेगा। कुल मिलाकर एक हजार करोड़ रुपये के बांड जारी किए जाएंगे। इनको ब्लू बांड नाम दिया गया है। गुरुवार को हुई महापौर परिषद बैठक में इसे हरी झंडी मिल गई। सितंबर के अंत तक ये ब्लू बांड जारी हो जाएंगे। ऐसा करने वाला इंदौर नगर निगम देश का पहला नगरीय निकाय होगा।
एक हजार करोड़ रुपये के ब्लू बांड जारी करने के एवज में निगम को केंद्र से सौ करोड़ रुपये की सब्सिडी मिलेगी। बांड होल्डरों को निगम एक निश्चित दर से ब्याज देगा। नगर निगम इसके पहले 244 करोड़ रुपये के ग्रीन बांड जारी कर चुका है। ग्रीन बांड से जुटाए 244 करोड़ रुपये से निगम ने जलूद में 60 मेगावाट क्षमता का सोलर प्लांट स्थापित किया है। इस प्लांट से निगम को प्रतिमाह करीब पांच करोड़ रुपये की बचत हो रही है।
नगर निगम को नर्मदा के चौथे चरण के लिए करीब 1600 करोड़ रुपये की आवश्यकता है। पहले नगर निगम यह राशि बैंकों से उधार लेने पर विचार कर रहा था। कुछ बैंकों से बात तय हो भी गई, लेकिन अब निर्णय लिया गया कि बैंकों से ऋण लेने के बजाय ब्लू बांड जारी कर एक हजार करोड़ रुपये जुटाए जाएं। शेष राशि बैंक से उधार ले ली जाएगी। ब्लू बांड जारी करने के लिए आवश्यक प्रक्रिया इसी माह शुरू कर दी जाएगी। इंदौर नगर निगम द्वारा फरवरी 2023 में जारी ग्रीन बांड करीब छह गुना ज्यादा सब्सक्राइब हुआ था।
ग्रीन बांड पर 8.25 प्रतिशत से दे रहे हैं ब्याज
ग्रीन बांड पर नगर निगम निवेशकों को 8.25 प्रतिशत की दर से ब्याज का भुगतान कर रहा है। ग्रीन बांड जारी करने पर निगम को करीब 61 करोड़ रुपये सब्सिडी के रूप में मिले थे।
तीन माह में पूरी कर लेंगे प्रक्रिया
नर्मदा के चौथे चरण के लिए ब्लू बांड जारी करने का प्रस्ताव गुरुवार को स्वीकृत हो गया है। निगम तीन माह में प्रक्रिया पूरी कर लेगा। हमें चौथे चरण के लिए पैसा उधार लेना है। हम बैंकों से पैसा लेने के बजाय निवेशकों से यह पैसा लेंगे। -पुष्यमित्र भार्गव, महापौर इंदौर
पूरे शहर में दूषित पानी आ रहा है, आखिर नगर निगम कर क्या रहा है, इंदौर हाईकोर्ट ने जताई नाराज़गी
Source link
#इदर #नगर #नगम #नरमद #क #चथ #चरण #क #लए #लएग #एक #हजर #करड #रपय #क #बल #बड

.jpg?ssl=1)

Post Comment