इंदौर के सुल्लाखेड़ी ब्रिज पर देर रात शराब पार्टी के बाद रील बना रहे युवकों पर कार सवार बदमाशों ने चाकू और लोहे की रॉड से जानलेवा हमला कर दिया।
HighLights
- बायपास पर रील बनाते समय 4 बदमाशों ने हमला किया
- बदमाशों ने चाकू और रॉड से मारकर कार-मोबाइल लूटे
- शाजापुर के समीप लावारिस हालत में मिली लूटी हुई कार
नईदुनिया प्रतिनिधि, इंदौर। शराब पार्टी के बाद रील बनाने गए युवकों को कार सवार बदमाशों ने लिया। बदमाशों ने चाकू खोल लिए और लोहे की राड़ से हमला कर भगा दिया। आरोपित कार और मोबाइल फोन लेकर फरार हो गए। दूसरे दिन कार तो शाजापुर के समीप मोहन बड़ौदिया में लावारिश अवस्था में मिल गई लेकिन बदमाशों का कोई सुराग नहीं लगा है
शक है वारदात कंजर गिरोह द्वारा की गई है।
एसडीओपी (सांवेर) देवेंद्रसिंह धुर्वे के मुताबिक घटना सुल्लाखेड़ी ब्रिज के समीप रात करीब साढ़े तीन बजे की है। पालाखेड़ी (गांधीनगर) निवासी विनोद पुत्र राजेश रघुवंशी पड़ौसी राजेश चंदेल की कार (एमपी 09सीएक्स 6041) से दोस्त दीपक ,लोकेश और एक अन्य के साथ पार्टी करने आया था। युवक रात में घुमते हुए बायपास निकल गए और ब्रिज पर रील बनाने लगे। तभी एक कार में चार युवक आए और आते ही हमला करना शुरु कर दिया। उनके हाथ में चाकू और लोहे की राड़ भी थी।
आरोपियों ने सबसे पहले दीपक के पैर में वार किया। कार के कांच फोड़ दिए और हत्या की धमकी दी। डर के कारण युवक कार में चाबी छोड़ कर भाग गए। आरोपित दीपक और लोकेश का मोबाइल व कार लेकर फरार हो गए। कुछ देर बाद आटो रिक्शा चालक से मदद ली और दीपक को एमवाय अस्पताल ले गए। सूचना मिलने पर मांगलिया पुलिस चौकी से जवान पहुंचे और शनिवार को कायमी की।
विनोद से लूटी कार तो शाजापुर के मोहन बड़ौदिया में मिल गई। युवकों ने कथनों में बताया कि आरोपित छत्तीसगढ़ पासिंग कार से आए थे। दो बार रैकी करने के बाद रुके और हमला कर दिया। पुलिस के मुताबिक बदमाशों के बारे में महत्वपूर्ण सुराग हाथ लगे है।
#इदर #बयपस #पर #रल #बनन #पड #भर.. #चक #और #लह #क #रड #स #हमल #कर #कर #और #मबइल #लट #ल #गए #बदमश



Post Comment