अंचल के कमलापुर में इंदौर-बुधनी रेल लाइन के अधिग्रहण में आए एक मकान को गिराते समय उसकी छत अचानक भरभराकर गिर गई। इसके नीचे पोकलेन मशीन सहित चालक फंस गय …और पढ़ें
HighLights
- रेलवे अधिग्रहण में आए मकान को ढहाते समय हुआ बड़ा हादसा
- पुलिस और ग्रामीणों ने डेढ़ घंटे के रेस्क्यू के बाद चालक को निकाला
- हादसे में असम निवासी पोकलेन चालक का पैर टूटा, अस्पताल रेफर
नईदुनिया प्रतिनिधि, देवास। अंचल के कमलापुर में इंदौर-बुधनी रेल लाइन के अधिग्रहण में आए एक मकान को गिराते समय उसकी छत अचानक भरभराकर गिर गई। इसके नीचे पोकलेन मशीन सहित चालक फंस गया। गुरुवार शाम करीब छह बजे हुई इस घटना के बाद मौके पर अफरा-तफरी मच गई।
डेढ़ घंटे की कड़ी मशक्कत के बाद मलबे से सुरक्षित निकाला गया चालक
सूचना मिलने पर कमलापुर थाना प्रभारी एसएस मीणा टीम के साथ मौके पर पहुंचे और रेलवे की टीम व ग्रामीणों के सहयोग से करीब डेढ़ घंटे की मशक्कत के बाद चालक को बाहर निकाला जा सका। हादसे में चालक का एक पैर टूट गया है। उसे एंबुलेंस की मदद से बागली के सरकारी अस्पताल के लिए रवाना किया गया।
टनल के पास चल रहा था मकानों को तोड़ने का काम, असम का रहने वाला है घायल
थाना प्रभारी मीणा के अनुसार इंदौर-बुधनी रेल लाइन जहां टनल का काम चल रहा है, उसके आसपास कई मकान हैं जो अधिग्रहण में आए हैं। इनको तोड़ने के लिए दो पोकलेन मशीनों का उपयोग किया जा रहा था। इसी दौरान एक जगह पर यह हादसा हो गया। घायल हुए चालक का नाम प्रताप अरजिया पुत्र कनाई अरजिया है, जो असम के बारपेटा जिले का निवासी है। घटना के संबंध में रेलवे के अधिकारियों से चर्चा की जा रही है।
यह भी पढ़ें- भोपाल में आंधी-बारिश से बिजली गुल… सालभर मेंटेनेंस के नाम पर कटौती के बाद भी 300 से ज्यादा इलाकों में अंधेरा
Source link
#इदरबधन #रल #लइन #कम #क #दरन #बड #हदस #पकलन #मशन #पर #गर #मकन #क #छत #चलक #फस



Post Comment