Monsoon Update : वर्तमान में कोई प्रभावी सिस्टम न होने के कारण इंदौर सहित प्रदेश के कई हिस्सों में वर्षा की गतिविधियां थमी हुई है। बुधवार को भी शहर मे…और पढ़ें
HighLights
- कोई प्रभावी सिस्टम न होने के कारण इंदौर सहित प्रदेश के कई हिस्सों में वर्षा की गतिविधियां थमी हुई है
- आगामी दिनों में बादल छाए रहेंगे और दिन में गर्मी व उमस शहरवासियों को परेशान करेगी
- इंदौर जिले में अब तक औसत से दो मिमी कम वर्षा दर्ज हुई है
नईदुनिया प्रतिनिधि, इंदौर । वर्तमान में कोई प्रभावी सिस्टम न होने के कारण इंदौर सहित प्रदेश के कई हिस्सों में वर्षा की गतिविधियां थमी हुई है। बुधवार को भी शहर में रुक-रुककर रिमझम वर्षा ही हुई।
मौसम विज्ञानियों के मुताबिक इंदौर में अगले पांच दिन तक भी छिट-पुट वर्षा ही होने की संभावना है। आगामी दिनों में बादल छाए रहेंगे और दिन में गर्मी व उमस शहरवासियों को परेशान करेगी। बुधवार को एयरपोर्ट क्षेत्र में एक मिमी ही वर्षा दर्ज की गई।
अधिकतम तापमान 27.9 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया
इंदौर जिले में अब तक औसत से दो मिमी कम वर्षा दर्ज हुई है। वही इंदौर शहर में इस मानसून सीजन में अब तक 98.5 मिमी वर्षा कम हुई। वर्षा न होने के कारण दिन व रात का तापमान सामान्य स्तर पर आ चुका है। बुधवार को शहर में न्यूनतम तापमान 22.5 मिमी दर्ज किया गया। वहीं अधिकतम तापमान 27.9 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।
दिन व रात का तापमान सामान्य के आसपास रहेगा
बुधवार को इंदाैर शहर में बादल छाए और रिमझिम वर्षा कुछ समय के लिए रुक रुककर हुई। मौसम विज्ञानियों के मुताबिक गुरुवार को भी शहर में बादल छाएंगे और छिटपुट वर्षा ही होगी। दिन व रात का तापमान सामान्य के आसपास रहेगा। गर्मी व उमस परेशान करेगी।
अच्छी वर्षा के लिए इंद्रेश्वर महादेव का रुद्राभिषेक किया
परशुराम सेना द्वारा इंदौर शहर में अच्छी वर्षा एवं जनकल्याण की कामना को लेकर पंढरीनाथ चौराहा स्थित प्राचीन इंद्रेश्वर महादेव मंदिर में भोलेनाथ का वैदिक मंत्रोच्चार के साथ रुद्राभिषेक एवं विशेष पूजन-अर्चन किया गया। इस दौरान भगवान इंद्रेश्वर महादेव से इंदौर सहित प्रदेश में अच्छी वर्षा की प्रार्थना की गई। इस मौके पर उमाशंकर चतुर्वेदी, पं . प्रकाश शर्मा, अनूप शुक्ला, प्रेम बागोर, प्रकाश बाजपेई, सुनील दीक्षित, प्रमोद जोशी एवं अन्य लोग मौजूद थे।
Source link
#इदर #म #अगल #पच #दन #छटपट #बदबद #क #ह #आसर #छए #रहग #बदल #उमस #करग #परशन



Post Comment