एटीएम में चोरी करने वाले दो आरोपितों को लसूड़िया पुलिस ने गिरफ्तार किया है। आरोपित 40 लाख 90 हजार रुपये लेकर फरार हुए थे। पूछताछ में बताया रुपये तो आई…और पढ़ें
HighLights
- आरोपित 40 लाख 90 हजार रुपये लेकर फरार हुए थे
- पूछताछ में बताया रुपये तो आईपीएल के सट्टे में लगा दिए हैं
- पुलिस ने आरोपितों के घरों पर छापे मारे और सिर्फ दो लाख रुपये ही मिले
नईदुनिया प्रतिनिधि, इंदौर। एटीएम में चोरी करने वाले दो आरोपितों को लसूड़िया पुलिस ने गिरफ्तार किया है। आरोपित 40 लाख 90 हजार रुपये लेकर फरार हुए थे। पूछताछ में बताया रुपये तो आईपीएल के सट्टे में लगा दिए है। पुलिस ने आरोपितों के घरों पर छापे मारे और सिर्फ दो लाख रुपये ही मिले।
लसूड़िया थाना के एसआई महेश चौहान के अनुसार काछी मोहल्ला निवासी मनीष कौल की शिकायत पर आरोपित दीपक सेवेंद्र उंकाड़े निवासी शिवाजी नगर और अभिषेक देवेंद्र राजपूत निवासी अर्चना नगर के खिलाफ केस दर्ज किया था।
आरोपित दीपक सीएम इन्फो सिस्टम लि.में कस्टोडियन की नौकरी करता था। कंपनी ने उसको आईसीआईसीआई बैंक, बैंक ऑफ बड़ौदा, सेंट्रल बैंक ऑफ इंडिया, बैंक ऑफ इंडिया सहित विभिन्न बैंकों के एटीएम से रुपये भरने के लिए रुपये ले गया और चोरी कर फरार साथी के साथ फरार हो गया।
एसआई के मुताबिक पुलिस ने आरोपितों को पकड़ा तो पूछताछ में बताया दीपक आईपीएल का सट्टा लगाता है। उसने सट्टे में रुपये गंवा दिए है। इसके पूर्व वह मकान तक बेच चुका था। पुलिस ने आरोपितों के घर की तलाशी ली और सिर्फ दो लाख रुपये ही बरामद कर पाए।
कार से 25 लाख रुपये चुराने वाला अस्पताल संचालक का चालक गिरफ्तार
लसूड़िया पुलिस ने अस्पताल संचालक मनीष संघवी के चालक दीपक सोलंकी और उसके साथी मोहित उर्फ चिंटू ठाकुर को गिरफ्तार किया है। आरोपित कार में रखे 25 लाख रुपये लेकर फरार हुए थे।
एसीपी पराग सैनी के अनुसार वृंदावन पैलेस निवासी मनीष संघवी ने अपनी कार(एमपी 09बीए 4010) में रुपये रखे थे। आरोपित दीपक ने रुपयों से भरा बैग निकाला और साथी मोहित के साथ फरार हो गया। पुलिस ने सीसीटीवी फुटेज निकाले तो आरोपित काले रंग की कार से जाते हुए नजर आए। पुलिस ने मोबाइल लोकेशन के आधार पर दीपक पुत्र संतोष सोलंकी निवासी साईं श्रृद्धा कालोनी और मोहित पुत्र संजय यादव निवासी सूरज नगर बागली देवास को पचमढ़ी से गिरफ्तार कर 24 लाख रुपये बरामद कर लिए।
Source link
#इदर #म #एटएम #स #लख #हजर #रपय #चरकर #करमचरय #न #आईपएल #क #सटट #म #गवए



Post Comment