×
इंदौर में एयरपोर्ट से शहर तक का सफर बना मुसीबत, ऑटो चालकों की मनमानी से यात्री हो रहे परेशान

इंदौर में एयरपोर्ट से शहर तक का सफर बना मुसीबत, ऑटो चालकों की मनमानी से यात्री हो रहे परेशान

ड्राइवर अतिरिक्त पार्किंग शुल्क और अन्य चार्ज मांग रहे थे। विरोध करने पर एक के बाद एक करीब 14 ऑटो राइड कैंसल कर दी गईं। …और पढ़ें

Publish Date: Tue, 12 May 2026 07:56:00 AM (IST)Updated Date: Tue, 12 May 2026 07:56:57 AM (IST)

इंदौर में ऑटो चालक कर रहे हैं मनमानी। (एआई)

HighLights

  1. बुकिंग के बाद भी नहीं मिल रहे आटो, अतिरिक्त शुल्क की मांग
  2. ऑनलाइन बुकिंग के बावजूद कई ऑटो चालकों ने तय किराए पर जाने से इनकार कर दिया
  3. ड्राइवर अतिरिक्त पार्किंग शुल्क और अन्य चार्ज मांग रहे थे

नईदुनिया प्रतिनिधि, इंदौर। इंदौर के देवी अहिल्याबाई होलकर एयरपोर्ट पर ऑटो चालकों की मनमानी को लेकर यात्रियों की परेशानी लगातार सामने आ रही है।

हाल ही में जयपुर से इंदौर पहुंचे यात्री दीपक सिंह बिष्ट ने आरोप लगाया कि ऑनलाइन बुकिंग के बावजूद कई ऑटो चालकों ने तय किराए पर जाने से इनकार कर दिया। यात्री का कहना है कि ड्राइवर अतिरिक्त पार्किंग शुल्क और अन्य चार्ज मांग रहे थे। विरोध करने पर एक के बाद एक करीब 14 ऑटो राइड कैंसल कर दी गईं।

एक किलोमीटर तक पैदल चलना पड़ा

यात्री के मुताबिक देर रात एयरपोर्ट पहुंचने के बाद उन्हें काफी देर तक वाहन नहीं मिला। मजबूरी में करीब एक किलोमीटर तक पैदल चलकर मुख्य सड़क तक पहुंचना पड़ा, जहां से दूसरी व्यवस्था करनी पड़ी। मामले को लेकर सोशल मीडिया और एयरपोर्ट के शिकायती रजिस्टर्ड में शिकायत की गई है, जिसके बाद एयरपोर्ट प्रबंधन और कैब सेवा कंपनियों की कार्यप्रणाली पर सवाल उठने लगे हैं।

शिकायत के बाद यात्री से चर्चा कर जांच शुरू की गई है

दरअसल एयरपोर्ट से उबर द्वारा सेवा दी जाती है, मामले में शिकायत के बाद उबर ने यात्री से चर्चा कर जांच शुरू की है। दीपक शिकायत में कहा कि ऑटो चालक द्वारा नहीं जाने पर राइड भी कैंसल नहीं की गई। गौरतलब है कि एयरपोर्ट के बाहर लंबे समय से अव्यवस्थित ऑटो संचालन की समस्या बनी हुई है। कई बार निर्धारित किराए से अधिक राशि मांगने और बुकिंग रद्द करने की शिकायतें सामने आ चुकी हैं।

उल्लेखनीय है कि एयरपोर्ट पर ऑटो चालकों की मनमानी का आलम जारी है और यहां आने वाले यात्री परेशान हो रहे हैं। कई यात्री परेशान होने से बचने के लिए ऑटो चालकों की मनमानी को सह लेते हैं और उन्हें उनके मुंहमांगे रुपए दे देते हैं। वे शिकायत कर परेशान होने से बचना चाहते हैं, इसलिए आवाज नहीं उठाते। ऐसे में ऑटो चालकों की मनमानी दिन-प्रतिदिन बढ़ती जा रही है। रात्रि के समय, जबकि यात्री को एयरपोर्ट से शहर में आना हो तो उसे अन्य साधन मिलना कठिन हो जाता है। इसके चलते ऑटो चालक मनमानी करते हैं।

#इदर #म #एयरपरट #स #शहर #तक #क #सफर #बन #मसबत #ऑट #चलक #क #मनमन #स #यतर #ह #रह #परशन

Previous post

Indore: बायपास के रालामंडल ब्रिज को भी ट्रैफिक केे लिए दोबारा खोला, ब्रिज पर नहीं लगे विद्युत पोल

Next post

अब ऑनलाइन होगा 11वां ग्लोबल हीलिंग डे: कृष्णा गुरुजी ने लिया बड़ा फैसला; पहले बैंकॉक में होना था आयोजन

Post Comment