अंकित के साथ उनकी पत्नी संध्या सैनी और दो वर्षीय बेटी भी कार में मौजूद थी। वीडियो वायरल होने पर पुलिस ने अंकित के साले हर्ष सैनी की शिकायत पर केस दर्ज …और पढ़ें
HighLights
- आरोपित ने पुलिस को चकमा देने की कोशिश की।
- भागने की कोशिश की पर गिरने से घायल हो गया।
- अब उसका पुराना आपराधिक रिकार्ड भी मिला है।
नईदुनिया प्रतिनिधि,इंदौर। एरोड्रम पुलिस ने सरेराह लोगों से अवैध वसूली करने वाले बदमाश को गिरफ्तार कर लिया है। आरोपित ने पुलिस को चकमा देकर भागने की कोशिश भी की पर गिरने से घायल हो गया।
आरोपित का पुराना आपराधिक रिकार्ड भी मिला है। टीआई वेदेंद्रसिंह कुशवाह के मुताबिक गरीब नवाज चौराहा पर एक बदमाश ने नागदा(उज्जैन) निवासी अंकित सैनी को रोका और लट्ठ लेकर धमकाया।
अंकित के साथ उनकी पत्नी संध्या सैनी और दो वर्षीय बेटी भी कार में मौजूद थी। वीडियो वायरल होने पर पुलिस ने अंकित के साले हर्ष सैनी की शिकायत पर केस दर्ज किया।
आरोपित घर से फरार हो गया था। पुलिस ने देवास में दबिश दी और आरोपित को बुधवार को सुपर कोरिडोर से गिरफ्तार कर लिया।
Source link
#इदर #म #कर #सवर #दपत #क #धमक #कर #रपय #मगन #वल #बदमश #गरफतर #वरदत #क #वडय #हआ #थ #वयरल



Post Comment