×

इंदौर में कोरोना के 12 नए मरीज मिले, 75 एक्टिव केस, डॉक्टरों की निगरानी में इलाज जारी

शहर में बुधवार को कोरोना के 12 नए मरीज मिले हैं। इन्होंने सर्दी, खांसी, बुखार, दस्त की शिकायत के बाद जांच कराई थी। इनमें से अधिकांश मरीज इंदौर के रहने वाले हैं।

By Himadri Singh Hada

Publish Date: Thu, 19 Jun 2025 06:40:41 PM (IST)

Updated Date: Thu, 19 Jun 2025 06:41:54 PM (IST)

इंदौर में कोरोना के 12 नए मरीज मिले, 75 एक्टिव केस, डॉक्टरों की निगरानी में इलाज जारी
Indore COVID-19 cases: इंदौर कोरोना अपडेट।

नईदुनिया प्रतिनिधि, इंदौर। शहर में बुधवार को कोरोना के 12 नए मामले सामने आए हैं। इन मरीजों में अधिकतर को सर्दी, खांसी, बुखार और दस्त जैसी शिकायतें थीं, जिसके बाद उन्होंने जांच करवाई। जांच रिपोर्ट पॉजिटिव आने के बाद सभी को डॉक्टरों की निगरानी में रखा गया है।

इंदौर कोरोना के नए मामले आए सामने

इनमें से अधिकांश मरीज इंदौर के रहने वाले हैं, जिनकी कोई ट्रेवल हिस्ट्री भी सामने नहीं है। इन मरीजों में वह भी शामिल है, जो पिछले दिनों पॉजिटिव आए मरीजों के संपर्क में थे। अभी 75 एक्टिव मरीज है, जिनका डॉक्टरों की निगरानी में इलाज चल रहा है। अब तक इंदौर में 140 से अधिक मरीज मिल चुके हैं, जिनमें से 132 इंदौर के रहने वाले हैं और बाकि अन्य जिलों से हैं।

मौजूदा वैरिएंट पहले वाले वैरिएंट से ज्यादा खतरनाक

बुधवार को 9 मरीजों को डिस्चार्ज किया है। विशेषज्ञों के मुताबिक कोरोना के मरीज सामने आ रहे हैं, लेकिन मौजूदा वैरिएंट पहले वाले वैरिएंट से ज्यादा खतरनाक नहीं हैं। अधिकांश मरीजों में हल्के लक्षण होते हैं और वे होम आइसोलेशन में ठीक हो जाते हैं। लेकिन सभी लोगों को सतर्क होने की आवश्यकता है। भीड़ वाली जगहों पर जाने से इस समय बचना चाहिए।

सावधानी है जरूरी

स्वास्थ्य विशेषज्ञों का कहना है कि भले ही लक्षण गंभीर न हों, लेकिन भीड़-भाड़ वाली जगहों से बचना, मास्क पहनना और हैंड सैनिटाइजेशन जैसे नियमों का पालन करना अभी भी जरूरी है। सतर्कता ही सबसे बड़ी सुरक्षा है। छोटे लक्षणों को भी नजरअंदाज न करें। – डॉ. भानु मिश्रा, नेफ्रोलॉजिस्ट

Source link
#इदर #म #करन #क #नए #मरज #मल #एकटव #कस #डकटर #क #नगरन #म #इलज #जर

Post Comment