×
इंदौर में गर्मी से मिली हल्की राहत, 41.1 डिग्री सेल्सियस रहा अधिकतम तापमान

इंदौर में गर्मी से मिली हल्की राहत, 41.1 डिग्री सेल्सियस रहा अधिकतम तापमान

राजस्थान से आ रही गर्म हवाओं का रुख अब पूर्वी मप्र की ओर होने के कारण इंदौर सहित पश्चिमी मप्र के जिलों को अभी तीव्र गर्मी से राहत मिली है। …और पढ़ें

Publish Date: Thu, 21 May 2026 09:37:35 AM (IST)Updated Date: Thu, 21 May 2026 09:37:35 AM (IST)

गर्मी से बचाव के उपाय करते निकली युवतियां। (फाइल फोटो)

HighLights

  1. उत्तर पश्चिमी हवाओं के कारण पूर्वी मप्र में शिफ्ट हुआ तीव्र गर्मी का जोर
  2. पश्चिमी मप्र के जिलों को अभी तीव्र गर्मी से राहत मिली है
  3. दोपहर में सूरज ने तपिश का अहसास करवाया

नईदुनिया प्रतिनिधि, इंदौर। राजस्थान से आ रही गर्म हवाओं का रुख अब पूर्वी मप्र की ओर होने के कारण इंदौर सहित पश्चिमी मप्र के जिलों को अभी तीव्र गर्मी से राहत मिली है। बुधवार को शहरवासियों को तेज गर्मी से राहत रही हालांकि दोपहर में सूरज ने तपिश का अहसास करवाया।

इंदौर में बुधवार को अधिकतम तापमान 41.1 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया जो सामान्य था। वही न्यूनतम तापमान 26.5 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया जो सामान्य से दो डिग्री सेल्सियस अधिक था।

भोपाल स्थित मौसम केंद्र के विज्ञानियों के मुताबिक अभी तक इंदौर सहित पश्चिमी मप्र में राजस्थान की ओर से आ रही उत्तर पश्चिमी हवाओं का रुख था जो अब पूर्वी मप्र पर शिफ्ट हो गया। इंदौर में अभी गुजरात की ओर से पश्चिमी हवाएं आ रही है। इस वजह से अभी तीव्र गर्मी से राहत है।

अगले सप्ताह में तापमान में उतार-चढ़ाव देखने को मिलेगा

इंदौर में अगले सप्ताह में तापमान में उतार-चढ़ाव देखने को मिलेगा। गुरुवार को दिन का तापमान 42 डिग्री सेल्सियस तक पहुंचने की संभावना है। दोपहर में हल्के बादल छाएंगे। बुधवार को प्रदेश में खजुराहो, नौगांव, मंडला, सतना, दमोह जिलों में ही लू चली। मौसम विज्ञानियाें के मुताबिक गुरुवार को प्रदेश में पूर्वी मप्र के अधिकांश जिलों में लू चलने की संभावना है।

तेज गर्मी के दौरान बरसी राहत की बूंदें

धुलकोट (खरगोन)। ग्राम सहित आसपास के क्षेत्र में बुधवार को तेज गर्मी के दौरान अचानक आसमान में बादल छा गए। शाम को करीब 15 मिनट बारिश हुई। बारिश के दौरान हल्की राहत तो महसूस हुई लेकिन बारिश बंद होते ही उमस होने लगी। इस दौरान काबरी सहित अन्य ग्रामों में भी हल्की बारिश हुई।

Source link
#इदर #म #गरम #स #मल #हलक #रहत #डगर #सलसयस #रह #अधकतम #तपमन

Post Comment