×
इंदौर में झालावाड़-उज्जैन और देवास के तस्कर सवा करोड़ की ड्रग्स के साथ गिरफ्तार

इंदौर में झालावाड़-उज्जैन और देवास के तस्कर सवा करोड़ की ड्रग्स के साथ गिरफ्तार

पुलिस के मुताबिक मुख्य आरोपी नवीन और गोविंद सैलून व रेपिडो का काम करते थे, जबकि अन्य आरोपी खेती-किसानी से जुड़े हैं। आरोपियों से एक देसी कट्टा, जिंदा …और पढ़ें

Publish Date: Tue, 19 May 2026 08:04:01 PM (IST)Updated Date: Tue, 19 May 2026 08:06:31 PM (IST)

ड्रग्‍स का सांकेतिक फोटो।

HighLights

  1. क्राइम ब्रांच ने मुंबई का तस्कर बनकर डील की
  2. लग्जरी कार और पिस्टल लेकर आए थे तस्कर
  3. तस्कर सवा करोड़ की ड्रग्स के साथ गिरफ्तार

नईदुनिया प्रतिनिधि,इंदौर। अपराध शाखा ने अवैध मादक पदार्थों सप्लाई चेन को तोड़ते हुए अंतर्राज्यीय तस्करों को गिरफ्तार किया है। आरोपितों से करीब सवा करोड़ रुपये कीमत की एमडी ड्रग्स, अवैध हथियार और लग्जरी वाहन जब्त किए गए हैं।

पुलिस को देखते ही तस्करों ने कार(स्कार्पियो) लेकर भागने की कोशिश की, लेकिन तेज रफ्तार गाड़ी डिवाइडर से टकरा गई और सभी आरोपी पुलिस के हत्थे चढ़ गए।

एडिशनल पुलिस कमिश्नर(मुख्यालय) आरकेसिंह के अनुसार पुलिस को सूचना मिली थी कि झालावाड़(राजस्थान) के तस्कर शहर में सिंथेटिक ड्रग(एमडी) की सप्लाई कर रहे है।

पुलिस ने ड्रग माफिया शंकरसिंह और नवीन से डील की। एसआई ने मुंबई में ड्रग्स सप्लाई के लिए 1 किलो ड्रग्स की मांग की। आरोपित सोमवार रात टिगरिया बादशाह क्षेत्र में कार लेकर आए और पुलिस ने घेराबंदी कर आरोपितों को वीर तेजाजी मंदिर चौराहे पर से पकड़ लिया।

आरोपितों ने फरार होने की कोशिश की लेकिन कार टकरा गई और सभी पकड़े गए। गिरफ्तार आरोपितों के नाम नवीन सोलंकी(झालावाड़),शंकर सिंह(झालावाड़),गोविंद वर्मा(देवास),विक्रम सिंह(उज्जैन) और नरेंद्र सिंह निवासी उज्जैन शामिल हैं।

पुलिस के मुताबिक मुख्य आरोपी नवीन और गोविंद सैलून व रेपिडो का काम करते थे, जबकि अन्य आरोपी खेती-किसानी से जुड़े हैं। आरोपियों से एक देसी कट्टा, जिंदा कारतूस, स्कार्पियो और दो मोटरसाइकिलें भी जब्त की गई हैं।

Source link
#इदर #म #झलवडउजजन #और #दवस #क #तसकर #सव #करड #क #डरगस #क #सथ #गरफतर

Previous post

इंदौर-उज्जैन ग्रीनफील्ड कॉरिडोर को हाई कोर्ट का झटका, मुआवजा न लेने वाले किसानों की जमीन के कब्जे पर लगाई रोक

Next post

Indore News: बच्चों की लड़ाई में खजराना में चली गोली, पुलिस ने दो को हिरासत में लिया

Post Comment