×
इंदौर में डीलर और डिस्ट्रीब्यूटरशिप का झांसा देकर कारोबारियों से की एक करोड़ की ठगी

इंदौर में डीलर और डिस्ट्रीब्यूटरशिप का झांसा देकर कारोबारियों से की एक करोड़ की ठगी

कमलेश के अनुसार उसका बालाजी मेडिकोज के नाम से दवा का कारोबार है। मार्केटिंग मैनेजर जिग्नेश भाई के माध्यम से आरोपितों से मुलाकात हुई थी। साल 2021 में न…और पढ़ें

Publish Date: Fri, 07 Aug 2026 06:29:13 PM (IST)Updated Date: Fri, 07 Aug 2026 06:34:13 PM (IST)

इंदौर में क्राइम का मामला। – एआई फोटो।

HighLights

  1. डिस्ट्रीब्यूटरशिप का झांसा देकर कारोबारियों से ठगी।
  2. एफआईआर:क्राइम ब्रांच ने गुजरात के कारोबारी।
  3. शिकायत पर आरोपितों पर दर्ज की एफआईआर।

नईदुनिया प्रतिनिधि,इंदौर। डीलरशिप-डिस्ट्रीब्यूटरशिप और मार्जिन का झांसा देकर धोखाधड़ी करने का मामला सामने आया है। अपराध शाखा में मेडिकेयर कंपनियों के दो निदेशकों के खिलाफ धोखाधड़ी और अमानत में खयानत का केस दर्ज किया है। अन्य लोगों के साथ भी धोखा करने की जानकारी मिली है।

एडिशनल पुलिस उपायक्त(क्राइम) राजेश दंडोतिया के मुताबिक मेडिकेयर प्राइवेट लिमिटेड के आदित्य गुप्ता और इन्फोटेक हेल्थ केयर के मनोहर लाल गुप्ता के खिलाफ शिकायत मिली थी।

फरियादी कमलेश अग्रवाल के मुताबिक आरोपितों ने गुजरात की डिस्ट्रीब्यूटरशिप का प्रलोभन दिया और दोनों कंपनियों के निदेशकों ने एक करोड़ रुपये ले लिए। आरोपितों ने मार्जिन देने का अनुबंध किया था।

कमलेश के अनुसार उसका बालाजी मेडिकोज के नाम से दवा का कारोबार है। मार्केटिंग मैनेजर जिग्नेश भाई के माध्यम से आरोपितों से मुलाकात हुई थी। साल 2021 में नवलखा स्थित गणेश चेंबर में डील हुई थी।

दोनों कंपनियों से तीन लाख रुपये प्रतिमाह मार्जिन देने की बात हुई थी। एक साल तक मार्जिन के रुपये दिए और बाद में हाथ खींच लिए।व्यापारी ने तकादा दिया तो उसके साथ अभद्रता की गई।

Source link
#इदर #म #डलर #और #डसटरबयटरशप #क #झस #दकर #करबरय #स #क #एक #करड #क #ठग

Post Comment