इंदौर में तेज गर्मी ने बिजली खपत के सारे रिकॉर्ड तोड़ दिए हैं, पिछले साल की तुलना में 20-25 प्रतिशत ज्यादा खपत हो रही है। …और पढ़ें
HighLights
- पिछले साल मई में होने वाली 950 मेगावाट मांग इस बार अप्रैल में ही
- इंदौर शहर में 1.40 करोड़ यूनिट बिजली रोजाना की खपत हो रही है
- एसी-कूलर के साथ रसोई में बिजली उपकरणों का बढ़ा इस्तेमाल
नईदुनिया प्रतिनिधि, इंदौर। तपता मौसम सिर्फ पारे के उछाल का रिकॉर्ड नहीं बना रहा बल्कि बिजली की खपत और मांग का भी नया रिकॉर्ड बन रहा है। इस वर्ष अप्रैल में ही बिजली की मांग उच्च स्तर पर पहुंच गई है। इंदौर जिले में बिजली की कुल मांग 950 मेगावाट और शहर में 635 मेगावाट तक पहुंच चुकी है। बीते वर्ष तक इतनी खपत मई माह में दर्ज होती थी।
पश्चिम क्षेत्र विद्युत वितरण कंपनी के ताजा आंकड़ों के अनुसार शहर और ग्रामीण मिलाकर कंपनी इन दिनों 1.75 करोड़ यूनिट बिजली आपूर्ति कर रही है। इस 950 मेगावाट की बिजली मांग में शहर की हिस्सेदारी करीब 1.40 करोड़ यूनिट प्रतिदिन यानी 635 मेगावाट की है।
बीते वर्ष के अप्रैल माह के तीसरे सप्ताह से तुलना की जाए तो बिजली की खपत 20 से 25 प्रतिशत ज्यादा दर्ज हो रही है। आमतौर पर हर साल 10 से 15 प्रतिशत तक बिजली मांग में वृद्धि का आंकलन होता है लेकिन गर्मियों का पीक आने से पहले बिजली मांग का रिकॉर्ड बनना हैरान कर रहा है।
व्यवसायिक और घरेलू मांग
बिजली कंपनी के चीफ इंजीनियर आरके जैन के अनुसार इंदौर क्षेत्र में तेजी से शहरीकरण बढ़ रहा है। साथ ही नए घरेलू और व्यावसायिक कनेक्शन भी। गर्मियों के दौरान शीतलता के लिए कूलर, एसी जैसे उपकरणों का प्रयोग तो बढ़ा ही है। बीते दिनों से रसोई के इस्तेमाल में भी बिजली उपकरणों का उपयोग बढ़ रहा है।
इन सब कारणों से बिजली की मांग बढ़ रही है। मई-जून में मांग शीर्ष पर पहुंचती है। ऐसे में आसार है कि आने वाले दिनों में शहर की कुल बिजली मांग 750 मैगावाट और जिले की कुल मांग 1000 मैगावाट के पार पहुंच सकती है।
सांवेर रोड पर नया सब स्टेशन
पश्चिम क्षेत्र विद्युत वितरण कंपनी इंदौर के प्रबंध निदेशक अनूप कुमार सिंह ने सोमवार की शाम इंदौर के अरविंदो अस्पताल के पास भौरासला में बन रहे 33/11 केवी अत्याधुनिक सब स्टेशन का निरीक्षण किया। इंदौर ग्रामीण वृत्त अधीक्षण अभियंता डॉ. डीएन शर्मा ने बताया कि उपरोक्त नए सब स्टेशन से सांवेर रोड क्षेत्र में बस रहे उपभोक्ताओं को राहत मिलेगी, इसकी लागत तीन करोड़ रुपये है।
इस सब स्टेशन को अति उच्चदाब के 132 निरंजनपुर से बिजली मिलेगी। विशेष रूप से बरदरी औद्योगिक क्षेत्र एवं भौरासला चौराहे के समीप के उपभोक्ताओं को आगामी वर्षों तक फायदा मिलेगा। एमडी सिंह ने इंदौर शहर वृत्त अंतर्गत सांवेर रोड औद्योगिक क्षेत्र का भी निरीक्षण किया, आपूर्ति में और सुधार करने के निर्देश दिए।
यह भी पढ़ें : मध्य प्रदेश में अगले 24 घंटे भारी! ग्वालियर, सतना, रीवा सहित कई जिलों में आंधी-बारिश की चेतावनी
Source link
#इदर #म #तज #गरम #क #असर #अपरल #म #ह #हन #लग #मई #महन #म #हन #वल #बजल #क #खपत



Post Comment