×
इंदौर में दहेज में नहीं मिली बाइक और ₹10 लाख तो बीच सड़क पर तीन बार बोला ‘तलाक’, पति समेत सास-ससुर पर केस दर्ज

इंदौर में दहेज में नहीं मिली बाइक और ₹10 लाख तो बीच सड़क पर तीन बार बोला ‘तलाक’, पति समेत सास-ससुर पर केस दर्ज

चंदननगर थाना क्षेत्र में तीन तलाक का मामला सामने आया है। …और पढ़ें

Publish Date: Thu, 18 Jun 2026 10:34:10 PM (IST)Updated Date: Thu, 18 Jun 2026 10:34:10 PM (IST)

इंदौर में तीन तलाक

HighLights

  1. शादी के सात माह बाद पत्नी को तीन तलाक देने का आरोप
  2. सोने का हार, बाइक और 10 लाख रुपये की मांग का मामला
  3. पति, सास और ससुर के खिलाफ दहेज प्रताड़ना व तीन तलाक का केस दर्ज

नईदुनिया प्रतिनिधि, इंदौर। चंदननगर थाना क्षेत्र में तीन तलाक का मामला सामने आया है। दहेज में बाइक, नकदी और सोने का हार नहीं मिलने पर विवाहिता को शादी के सात माह बाद तीन तलाक देने का आरोप लगाया गया है। पुलिस ने पति, सास और ससुर के खिलाफ प्रकरण दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

क्या है इसका पूरा मामला

टीआई तिलक करोले के अनुसार न्यू लक्ष्मी नगर निवासी 19 वर्षीय महक मंसूरी की शादी पिछले वर्ष 9 नवंबर को उज्जैन जिले के बड़नगर स्थित खेडावदा निवासी फारूख मंसूरी से मुस्लिम रीति-रिवाज से हुई थी। पीड़िता के पिता ने अपनी सामर्थ्य के अनुसार घरेलू सामान दिया था, लेकिन बाइक नहीं मिलने पर ससुराल पक्ष नाराज हो गया।

आरोप है कि शादी के बाद पति फारूख, सास नफीसा और ससुर कमरूद्दीन मंसूरी दहेज को लेकर ताने देने लगे। उन्होंने विवाहिता को मानसिक और शारीरिक रूप से प्रताड़ित किया तथा उसकी मां का सोने का हार और 10 लाख रुपये की मांग की। मांग पूरी नहीं होने पर उसे घर से निकाल दिया गया।

ग्रीन पार्क कॉलोनी के गेट पर बुलाया

पीड़िता के अनुसार 25 मई को फारूख उसे लेने आया, लेकिन घर ले जाने के बजाय ग्रीन पार्क कॉलोनी के गेट पर बुलाया। वहां उसने दोबारा दहेज की मांग की। महक द्वारा असमर्थता जताने पर आरोपित ने जान से मारने की धमकी दी और तीन बार तलाक बोलकर उसे छोड़कर चला गया।

Source link
#इदर #म #दहज #म #नह #मल #बइक #और #लख #त #बच #सडक #पर #तन #बर #बल #तलक #पत #समत #ससससर #पर #कस #दरज

Post Comment