×
इंदौर में दोगुना होगा बस फेयर? डीजल की कीमतों में उछाल के बाद ऑपरेटरों की मांग; ‘किराये में की जाए 60 फीसदी की बढ़ोतरी’

इंदौर में दोगुना होगा बस फेयर? डीजल की कीमतों में उछाल के बाद ऑपरेटरों की मांग; ‘किराये में की जाए 60 फीसदी की बढ़ोतरी’

डीजल और पार्ट्स के दाम बढ़ने के बाद मध्य प्रदेश के बस ऑपरेटरों ने किराये में 60% बढ़ोतरी की मांग की है। उनका कहना है कि 2021 से किराया नहीं बढ़ा है। …और पढ़ें

Publish Date: Sat, 16 May 2026 08:35:34 PM (IST)Updated Date: Sat, 16 May 2026 08:35:34 PM (IST)

डीजल के दाम बढ़ने पर ऑपरेटरों की मांग। (AI से जेनरेट किया गया इमेज)

HighLights

  1. डीजल के दाम बढ़ने पर ऑपरेटरों की मांग
  2. बस किराये में की जाए 60% की बढ़ोतरी
  3. छह साल में 16 रुपये बढ़ा डीजल

नईदुनिया प्रतिनिधि, इंदौर। अमेरिका-ईरान युद्ध के बाद से ही लगातार कई उत्पादों के दाम में लगातार बढ़ोतरी हो रही है। हाल ही में केंद्र सरकार ने डीजल-पेट्रोल की कीमत में बढ़ोतरी कर दी। इस बढ़ोतरी के बाद निजी बस ऑपरेटरों ने बस किराये में बढ़ोतरी की मांग शुरू कर दी है।

बस ऑपरेटरों का कहना है कि पांच वर्षों से किराये में किसी तरह की बढ़ोतरी नहीं हुई है। इस दौरान डीजल, टायर, पार्ट्स और लुब्रिकेंट के दाम में बढ़ोतरी हो चुकी है। इससे बस संचालन करना मुश्किल हो रहा है।

60 प्रतिशत किराया बढ़ाने की मांग

प्रदेश में यात्री बस संचालन की बढ़ती लागत को लेकर प्राइम रूट बस ओनर्स एसोसिएशन द्वारा बस किराये में 60 प्रतिशत बढ़ोतरी की मांग उठाई है। एसोसिएशन द्वारा मुख्यमंत्री, परिवहन मंत्री, किराया बोर्ड के अध्यक्ष, परिवहन सचिव और परिवहन आयुक्त को पत्र भेजे गए हैं।

एसोसिएशन के अध्यक्ष पंडित गोविंद शर्मा ने बताया कि केंद्र सरकार की पेट्रोलियम कंपनियों द्वारा डीजल कीमतों में हालिया 3.15 रुपये की बढ़ोतरी की गई है। वहीं पार्ट्स के दाम भी बढ़ गए हैं, इससे बस परिवहन व्यवसाय पर अतिरिक्त आर्थिक बोझ पड़ रहा है।

शर्मा ने कहा कि परिवहन विभाग के किराया बोर्ड द्वारा 2021 के बाद से किराए में कोई बढ़ोतरी नहीं की गई है, जबकि संचालन से जुड़े संसाधनों की लागत में भारी बढ़ोतरी हुई है।

छह साल में 16 रुपये बढ़ा डीजल

एसोसिएशन के अध्यक्ष गोविंद शर्मा का कहना है कि प्रदेश में विगत छह वर्षों से बसों का किराया नहीं बढ़ाया गया, जबकि इस दौरान डीजल के दाम में ही 16 रुपये प्रति लीटर की बढ़ोतरी हो चुकी है। वर्ष 2021 में डीजल की कीमत करीब 80 रुपये प्रति लीटर थी, जो वर्तमान में बढ़कर 96 रुपये प्रति लीटर तक पहुंच गई है, लेकिन यात्री किराया अब भी 1.25 रुपये प्रति किमी पर स्थित है।

वहीं बस बॉडी निर्माण, वाहन मेंटेनेंस और सुरक्षा उपकरणों की लागत भी 50 से 60 प्रतिशत बढ़ चुकी है। इससे बसों का संचालन करना मुश्किल हो रहा है।

Source link
#इदर #म #दगन #हग #बस #फयर #डजल #क #कमत #म #उछल #क #बद #ऑपरटर #क #मग #करय #म #क #जए #फसद #क #बढतर

Post Comment