इंदौर के वीआइपी परस्पर नगर में मंगलवार रात युवक दोपहिया वाहन सहित गड्ढे में जा गिरा। युवक के पैर का पंजा आधे से ज्यादा कटकर लटक गया। दूसरा पैर भी फ्रै …और पढ़ें
HighLights
- नर्मदा लाइन के गड्ढे में गिरा युवक
- पैर का पंजा कटकर लटका
- पुलिसकर्मी् बैरिकेड्स लगाकर लौटे
नईदुनिया प्रतिनिधि, इंदौर। वीआइपी परस्पर नगर में मंगलवार रात युवक दोपहिया वाहन सहित गड्ढे में जा गिरा। युवक के पैर का पंजा आधे से ज्यादा कटकर लटक गया। दूसरा पैर भी फ्रैक्चर है। लोगों ने उसे बाहर निकाला और निजी अस्पताल भेजा।
कारपेंटर है युवक
यहां नगर निगम ने नर्मदा लाइन डालने के लिए गड्ढे खोदे हुए हैं। रात करीब नौ बजे राकेश यादव (33) निवासी श्रद्धा सबूरी कालोनी, दोपहिया वाहन सहित एक गड्ढे में जा गिरा। युवक कारपेंटर है और सिलिकॉन सिटी में काम पर जा रहा था।
पाइपलाइन डालने का चल रहा था काम
रहवासियों के अनुसार, कुछ दिनों से यहां पाइपलाइन डालने का काम चल रहा है। इसके लिए सड़क पर कई गड्ढे खोदे गए हैं, लेकिन सुरक्षा इंतजाम नहीं किए गए थे। सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची। दो पुलिसकर्मी आए और आसपास बैरिकेड्स लगाकर लौट गए।
#इदर #म #नगर #नगम #क #खद #गडढ #म #गर #यवक #आध #पर #कट #दसर #फरकचर #पलसकरम #बरकडस #लगकर #लट



Post Comment