×
इंदौर में पुलिस चौराहों पर खड़ी रही, उधर बदमाश ने कॉलोनियों में उत्पात मचाते रहे; पत्थरों से कार के कांच फोड़े

इंदौर में पुलिस चौराहों पर खड़ी रही, उधर बदमाश ने कॉलोनियों में उत्पात मचाते रहे; पत्थरों से कार के कांच फोड़े

नशे में धुत बदमाशों ने इंदौर के नीलकंठ कॉलोनी और अर्जुन पल्टन में उत्पात मचाकर घरों के बाहर खड़ी कारों के कांच फोड़े और दोपहिया गिरा दिए। …और पढ़ें

Publish Date: Mon, 08 Jun 2026 09:29:24 AM (IST)Updated Date: Mon, 08 Jun 2026 09:40:25 AM (IST)

कार का कांच फोड़ा और सीसीटीवी फुटेज में दिखे वाहनों को गिराते हुए बदमाश।

HighLights

  1. नीलकंठ कॉलोनी में कार के कांच फोड़े
  2. गमला फेंका, धमकी देकर भागे बदमाश
  3. रहवासियों ने आरोपी कान्हा पाल को पकड़ा

नईदुनिया प्रतिनिधि, इंदौर। नशे में धुत बदमाशों ने शनिवार रात जमकर उत्पात मचाया। घरों के बाहर खड़ी कारों के कांच फोड़ डाले और दोपहिया वाहनों को गिरा दिया। रहवासी जागे तो हत्या की धमकी देकर भाग गए। रात में पुलिस की कांबिंग गश्त थी। ब्रिक्स सम्मेलन को लेकर अधिक सतर्कता रखी थी। अपराधियों को थाने बुलाकर परेड करवाई जा रही थी। इधर बदमाश धमाल मचाकर निकल गए।

घटना की शुरुआत सदर बाजार थाना क्षेत्र स्थित नीलकंठ कालोनी से हुई है। दोपहिया वाहन से आए बदमाशों ने सुरेश कुमार जैन, हनी कामले और मनन जैन की कार के कांच फोड़ डाले। सुरेश के मुताबिक रात करीब तीन बजे तोड़फोड़ की आवाज सुनकर उठे तो बदमाश बाहर खड़े थे। कार का कांच फूटा था और उस पर गमला पड़ा था। रोकने पर आरोपितों ने जान से मारने की धमकी दी। एक आरोपी को रहवासियों की मदद से पकड़ा गया।

उसकी पहचान कान्हा पाल के रूप में हुई है। कान्हा ने वारदात में सक्षम पुत्र अल्केश पाल निवासी जिंसी, शिवा पुत्र मनोज लोधी निवासी भिस्ती मोहल्ला, रुद्राक्ष पुत्र संजय निवासी अर्जुन पल्टन का नाम बताया है। घटना का सीसीटीवी फुटेज भी सामने आया है। बदमाश अर्जुन पल्टन (मल्हारगंज) में भी घरों के बाहर खड़े दोपहिया वाहनों में तोड़फोड़ कर रहे हैं। कुछ वाहनों को जमीन पर गिराया गया है। पुलिस ने चारों को गिरफ्तार कर लिया है।

दो थानों की पुलिस की चेकिंग और बदमाशों उत्पात

नगरीय सीमा में प्रति शनिवार पुलिस आयुक्त कांबिंग गश्त करवाते हैं। डीसीपी स्वयं क्षेत्र में देर रात मौजूद रहते हैं। इसके बाद भी बदमाशों ने उत्पात मचाया। पुलिस आरोपितों को पकड़ नहीं पाई और आरोपित रहवासियों की गाड़ियों को क्षतिग्रस्त कर दिया।

Source link
#इदर #म #पलस #चरह #पर #खड #रह #उधर #बदमश #न #कलनय #म #उतपत #मचत #रह #पतथर #स #कर #क #कच #फड

Previous post

‘सुबह 4 बजे कहीं भी ठेला लगाओ, पोहा बेचकर निकल जाओ, निगम वाले सोकर ही नहीं उठते’ मंत्री कैलाश विजयवर्गीय की अजीब सलाह | Mp Cabinet Minister Kailash Vijayvargiya Peculiar Advice On World Poha Day In Indore News

Next post

Google News<a href="https://news.google.com/rss/articles/CBMi9gFBVV95cUxOaGNSV1F3aW1zRmpIRHlNMEU1R1RsX0xQUDkyc1FOY25uRmE3d3BDTmRKZjhFSkgwMnZWem1tZmx2eThFaHVXdjJOV3BfUmJETUlDV0tocjJJNEM1SkFiMG1uTmNJeDJQLTh3R0pkNEF5VHF0TGlUNGRWS3JjckhkNmljamM1RkNWMHhoOERFWmhNd2dFWFpKMk80dVZsaXlma2hPbVpFR1JYaDNzbWk2ZTdtNVdpc1FIbk9tU3YxS1M1WHBLVGdFQUM0UFhuREdCVFZiMk1mSmg4SXM2cFRoTm0tMXJOSTJiZkFXdGI1X3B5WmJ2anfSAfsBQVVfeXFMTUV3OUVFRTBwZGRfU2NYRGFSekJzRUFQYUk1blhoOWNHbnp3Wm5vRnpscHJ0VHpQNFh4SjVncDdFWmYyVDNjeWxSVl8tZ0F1UE5NbmIzMDBEemFFYXFyalBCZUNYbGJ2SEdHSlQzQnFNdWo1cE5TeEJsUGc5MGdYNzluLVQ2QW1kWVlCclpUNTR3SmdlQUtoMmZSbHNIYURIZmVkZEVTeUM1SUl2MXZ4RlNkbUpYRTBpVnRrNm0za0pNRDJlY2NRM2VoWWhiOV9NaXd3UF81WGxINDF1cFZtZ0s5dER5czdjSVdjd2NueUVBUS1JZTlTNzBPLVU?oc=5" target="_blank">‘मैं वापस आऊंगा’ टीम ने अटारी बॉर्डर पर रचा इतिहास, ए आर रहमान ने गाया ‘मां तुझे सलाम’</a>  <font color="#6f6f6f">Amar Ujala</font>

Post Comment