इंदौर में मनचले ने AI से बनाए छात्रा के आपत्तिजनक फोटो, ब्लैकमेल कर तुड़वाई सगाई, केस दर्ज

इंदौर में मनचले ने AI से बनाए छात्रा के आपत्तिजनक फोटो, ब्लैकमेल कर तुड़वाई सगाई, केस दर्ज

इंदौर कॉलेज छात्रा की शिकायत पर बाणगंगा पुलिस ने एक मनचले के खिलाफ केस दर्ज किया है। आरोप है कि उसने छात्रा का एआई से फोटो बनाया और ब्लैकमेल किया। आरो …और पढ़ें

Publish Date: Tue, 12 May 2026 06:32:02 PM (IST)Updated Date: Tue, 12 May 2026 06:34:07 PM (IST)

इंदौर में मनचले ने AI से बनाए छात्रा के आपत्तिजनक फोटो

HighLights

1. मनचले ने छात्रा के एडिटेड फोटो बनाए, सगाई भी तुड़वाई
2. आरोपित विशाल गुर्जर के खिलाफ एफआईआर दर्ज
3. शादी का झांसा देकर महिला से होटल में संबंध बनाने पर केस

नईदुनिया प्रतिनिधि, इंदौर। कॉलेज छात्रा की शिकायत पर बाणगंगा पुलिस ने एक मनचले के खिलाफ केस दर्ज किया है। आरोप है कि उसने छात्रा का एआई से फोटो बनाया और ब्लैकमेल किया। आरोपित ने युवती की सगाई भी तुड़वा दी। आरोपित पीड़िता का परिचित है। पुलिस के अनुसार प्रथम वर्ष की छात्रा द्वारा आरोपित विशाल गुर्जर निवासी राऊ के विरुद्ध शिकायत की थी। बयान लेकर पुलिस ने विशाल के विरुद्ध एफआईआर दर्ज कर ली।

परिचय का फायदा उठाकर बनाया शादी का दबाव

साल 2024 में एक कार्यक्रम के दौरान विशाल से पीड़िता का परिचय हुआ था। इस दौरान विशाल ने फोटो खींच लिए थे। बातचीत बढ़ने पर विशाल शादी का दबाव बनाने लगा। इनकार करने पर उसने एआई से फोटो बनाए और इंटरनेट मीडिया पर बदनाम करने लगा। स्वजन ने पीड़िता का अन्य जगह रिश्ता तय किया तो आरोपित ने एडिटेड फोटो भेज कर रिश्ता तुड़वा दिया।

होटल में महिला से दुष्कर्म: शादी का झांसा देकर बनाए संबंध

महिला पुलिस ने एक महिला की शिकायत पर स्कीम-71 निवासी अचल प्रेम जैन के खिलाफ केस दर्ज किया है। उस पर शादी का झांसा देकर संबंध बनाने का आरोप है। पुलिस के अनुसार भंवरकुआं निवासी महिला का तलाक हो चुका है। अचल ने पिछले साल शादी के संबंध में चर्चा की और भंवरकुआं स्थित होटल में शारीरिक संबंध बनाए।

यह भी पढ़ें- छिंदवाड़ा में पुलिस की आरती उतारकर दी उग्र आंदोलन की चेतावनी, गौ तस्करी के खिलाफ हुंकार

Source link
#इदर #म #मनचल #न #स #बनए #छतर #क #आपततजनक #फट #बलकमल #कर #तडवई #सगई #कस #दरज

Previous post

पहले टेस्ट मैच के लिए स्क्वाड का किया गया ऐलान, पहली बार इस खिलाड़ी को मिली जगह

Next post

कांस फिल्म फेस्टिवल में Alia Bhatt ने बिखेरा अपनी खूबसूरती का जलवा

इंटरनेट डेस्क। दुनियाभर के सबसे प्रतिष्ठित फिल्म फेस्टिवल और कल्चरल इवेंट कांस में बॉलीवुड अभिनेत्री आलिया भट्ट ने अपनी खूबसूरती का जलवा बिखेरा है। कांस फिल्म फेस्टिवल मंगलवार से शुरू हो चुका है।

ये 23 मई तक फ्रांस के फ्रेंच रिवेरा में जारी रहेगा। लोरियल पेरिस की ओर से कांस पहुंचीं बॉलीवुड की खूबसूरत अभिनेत्री आलिया भट्ट के अब तक दो लुक सामने आ चुके हैं। कांस ओपनिंग सेरेमनी के रेड कार्पेट में आलिया भट्ट कस्टम तमारा राल्फ गाउन में नजर आई। उन्होंने ब्लश पिंक बॉडी कॉन क्रोसेट फ्लोर लेंड ड्रेस पहनी।

इस बॉलीवुड अभिनेत्री ने वेस्टर्न ड्रेस के साथ आलिया ने लॉन्ग शिफॉन दुपट्टा भी कैरी किया। आलिया भट्ट ने ऑफिशियल सोशल मीडिया अकाउंट से कांस रेड कार्पेट से अपनी फोटो प्रशंसकों के लिए शेयर की है। वह फोटो में कोर्सेट-स्टाइल प्रिंटेड बॉल गाउन में भी बहुत ही खूबसूरत नजर आई। आलिया भट्ट की गितनी बॉलीवुड की दिग्गज अभिनेत्रियों में होने लगी है। उन्होंने शानदार अभिनय के दम पर अपनी विशेष पहचान बनाई।

PC:instagram
अपडेट खबरों के लिए हमारावॉट्सएप चैनलफोलो करें
Alia Bhatt, beauty, Cannes Film Festival, Hindi news

Post Comment